Varun Dhawan:अपनी आने वाली फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” के लीड एक्टर वरुण धवन इन दिनों एक वीडियो के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं.उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन यूजर्स को वरुण का अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया.इस वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल, वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. इसी दौरान उनका एक क्लिप इंटरनेट पर सामने आया.वीडियो वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और कमेंट सेक्शन में वरुण को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
जो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे नजर आ रहे हैं.वीडियो में एक्टर बनियान और हाफ पैंट पहने हुए हैं.उनके माथे पर चंदन का तिलक भी लगा है.

मंदिर से बाहर आते वक्त वरुण ने वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और सबको प्रसाद भी बांटा.हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स को वरुण की ड्रेस पसंद नहीं आई. लोगों ने मंदिर में उनके कपड़ों के चयन पर आपत्ति जताते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया.
यूजर्स को नागवार गुजरा वरुण का लुक
वरुण धवन के वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “भगवान, कम से कम शर्ट ही पहन लेते. कुछ तो ठीक-ठाक पहन कर आते.क्या आप मंदिर सिर्फ दिखावे के लिए आए हैं? जब मन नहीं है तो जबरदस्ती क्यों आते हो भाई?”
दूसरे यूजर ने लिखा, “कम से कम मंदिर जाते वक्त तो सही कपड़े पहनने चाहिए थे.” वहीं एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, ” ये बनियान और हाफ पैंट पहनकर मंदिर जा रहे हैं.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “आम लोगों को तो शॉर्ट्स में मंदिर में एंट्री नहीं मिलती, लेकिन सेलिब्रिटीज को सब अलाउड है.”
फिल्म की रिलीज डेट क्या है?
वरुण धवन स्टारर अपकमिंग फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है”. 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

