Don 3 controversy:रणवीर सिंह और “डॉन 3” को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल शांत नहीं हुआ है. इस पूरे केस में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है.रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज यानी FWICE के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में याचिका दायर कर दी है.

दरअसल, कुछ समय पहले FWICE ने रणवीर सिंह को असहयोग का आरोप लगाते हुए एक नोटिस भेजा था.”डॉन 3″ को लेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस “एक्सेल एंटरटेनमेंट” के साथ FWICE की खींचतान चल रही है. इसी विवाद के चलते FWICE ने रणवीर सिंह पर एक तरह से काम न करने देने का प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था.अब रणवीर ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी है.
FWICE करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इंडिया टुडे को दिए बयान में जानकारी दी है कि फेडरेशन को “धुरंधर” एक्टर की ओर से कानूनी नोटिस प्राप्त हुआ है.इसके बाद फेडरेशन ने एक और प्रेस वार्ता आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह मीडिया ब्रीफिंग आज मुंबई में की जाएगी.

फिलहाल नोटिस में क्या-क्या बातें लिखी गई हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म संस्था इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच लगातार बढ़ रहे विवाद को लेकर अपना पक्ष रखेगी.
FWICE ने भेजा था नोटिस
इस साल की शुरुआत में फरहान अख्तर ने FWICE में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत मिलने के बाद FWICE ने रणवीर को नोटिस जारी कर दिया था. फेडरेशन ने मीडिया को दिए अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा था कि रणवीर सिंह का बर्ताव सहयोगपूर्ण नहीं रहा. FWICE के मुताबिक उन्होंने कई बार इस मुद्दे पर चर्चा करने की कोशिश की, लेकिन रणवीर ने बातचीत करने से मना कर दिया.

रणवीर सिंह का जवाब
उसी दिन रणवीर सिंह ने FWICE के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने साफ किया कि वे इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते.
एक्टर की टीम की तरफ से जारी बयान में लिखा था, “रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बेहद सम्मान रखते है. उन्होंने डॉन 3 से संबंधित मामलों पर सोच-समझकर चुप रहना चुना है.रणवीर का मानना है कि प्रोफेशनल डिस्कशन और व्यक्तिगत रिश्तों को आपसी इज्जत के साथ प्राइवेट तरीके से ही हल करना सही रहता है.”
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

