Don 3 Controversy :बॉलीवुड में सलमान खान की बात कोई काटता नहीं है. हाल ही में भाईजान ने “डॉन 3” से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए कदम बढ़ाया है. क्या सलमान खान रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच समझौता कराने में कामयाब हुए?

फिलहाल बॉलीवुड में “डॉन 3” को लेकर उठा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है.फिल्म से अलग होने की वजह से रणवीर सिंह पर प्रतिबंध भी लग चुका है. अब सामने आया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने निर्देशक फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच समझौता कराने का प्रयास किया है.क्या उनकी पहल सफल रही और “डॉन 3” से जुड़ा मसला सुलझ गया है?
भाईजान ने रणवीर-फरहान से की चर्चा
“डॉन 3” का विवाद सलमान खान के दखल से सुलझ सकता है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच पैच-अप कराने में जुटे हैं. उन्होंने दोनों से बातचीत की और सलाह दी कि अपने प्रोजेक्ट्स का नुकसान किए बिना मतभेद खत्म कर लें.सलमान ने फरहान को बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस दशकों से चलता आ रहा है.भाईजान ने रणवीर से भी विस्तार से बात की.

जानें क्या था Don 3 का विवाद ?
रणवीर सिंह के अचानक “डॉन 3” छोड़ने के बाद फरहान अख्तर के साथ उनका मतभेद बढ़ता चला गया. यह मामला FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज तक जा पहुंचा.फरहान अख्तर ने वहां रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में फरहान ने कहा कि शूटिंग के लिए टीम रवाना होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने ऐन मौके पर “डॉन 3” से हटने का फैसला कर लिया.इस पर FWICE ने रणवीर को तीन नोटिस भेजे, लेकिन फेडरेशन को उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह पर बैन लगाने की जानकारी दी गई.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

