Tuesday, June 2, 2026

CBSE Re-evaluation Portal हुआ Live, 12 वीं के पेपर का आवेदन हुआ स्टार्ट

Must read

CBSE Re-evaluation Portal:सीबीएसई ने जानकारी दी है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब एक्टिव हो गया है. इसके साथ ही 12वीं के पेपर में मिले अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.सीबीएसई मुख्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा का री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब काम कर रहा है. बोर्ड मुख्यालय द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि 12वीं के वे छात्र जो अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, वे बताए गए वीडियो में दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं.गौरतलब है कि आवेदन की विंडो 1 जून से खुलनी थी, मगर तकनीकी खराबी के चलते सीबीएसई का पोर्टल काम नहीं कर पा रहा था.इसी वजह से सोमवार दोपहर तक छात्रों में कंफ्यूजन बना हुआ था.

CBSE Re-evaluation Portal (Photo credit -google)

12वीं के छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कैसे करें?

फिलहाल पोर्टल एक्टिव हो चुका है, ऐसे में 12वीं के छात्र जिस भी सब्जेक्ट में अपना पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, वे उसके लिए आवेदन कर सकते हैं.सीबीएसई ने पोर्टल पर एक वीडियो मैसेज के साथ लिखा है, “प्रिय छात्रों, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब चालू हो गया है! अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया जानने हेतु कृपया वीडियो को ध्यानपूर्वक देखें. इसमें स्टेप-बाय-स्टेप सभी निर्देश दिए गए हैं.”

CBSE Re-evaluation Portal (Photo credit -google)

CBSE पोर्टल में तकनीकी खराबी से क्या परेशानी हुई?

दरअसल CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल सोमवार से शुरू होना था. बोर्ड ने 1 जून से पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन सोमवार तक पोर्टल एक्टिव न होने की वजह से छात्र और उनके माता-पिता पूरे दिन परेशान होते रहे. कई स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्हें अभी तक आंसर शीट की स्कैन कॉपी भी नहीं मिली है. इसके चलते वे री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं.

CBSE Re-evaluation Portal (Photo credit -google)

CBSE री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन इस पोर्टल पर करें:

12वीं की कॉपी दोबारा चेक कराने यानी री-इवैल्यूएशन, मार्क्स वेरिफिकेशन और स्कैन्ड कॉपी के लिए आवेदन CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर करना होगा.

https://share.google/k84po2pWT2RCHh0O6

पोर्टल का पता:

  1. CBSE मुख्य वेबसाइट: https://www.cbse.gov.in
  2. डायरेक्ट लिंक: https://cbseit.in/cbse/2026/rchk/

3 स्टेप में आवेदन होता है:

  1. Marks Verification: पहले अंकों का सत्यापन कराना जरूरी है
  2. Answer Book की स्कैन्ड कॉपी: वेरिफिकेशन के बाद ही कॉपी मिलेगी
  3. Re-evaluation: स्कैन्ड कॉपी मिलने के बाद ही पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं बिना Marks Verification के सीधे Re-evaluation नहीं कर सकते. तीनों प्रोसेस इसी एक पोर्टल से होंगे.लॉगिन के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID चाहिए होगी.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article