Wednesday, June 3, 2026

Khan Sir Coaching Firing: पटना में खान सर के कोचिंग पर चली गोलियां, खान सर ने मांगी सुरक्षा

Must read

Khan Sir Coaching Firing:मंगलवार रात बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना इलाके में मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई.इस फायरिंग में एक सुरक्षा गार्ड जख्मी हो गया.

वारदात की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायल गार्ड को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

Khan Sir Coaching Firing(photo credit -google)

खान सर का कैंपस पटना के टॉप कोचिंग सेंटर्स में से एक

खान सर का कोचिंग इंस्टीट्यूट पटना के सबसे प्रसिद्ध संस्थानों में गिना जाता है. यहां हर दिन हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं.गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Khan Sir Coaching Firing(photo credit -google)

एसएसपी बोले- आपसी झगड़े का मामला

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि यह घटना मारपीट से संबंधित है. इसमें सिक्योरिटी गार्ड को चोट लगी है.पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक की जा रही है.

2019 में भी निशाने पर आ चुका है खान सर का कोचिंग सेंटर

खान सर के कोचिंग कैंपस के बाहर पहले भी हमले की घटनाएं हो चुकी हैं.10 मई 2019 को उनके संस्थान को टारगेट करके देसी बम से अटैक किया गया था.उस दिन सुबह लगभग 10 बजे कदमकुआं थाना इलाके के मुसल्लहपुर हाट में स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक दो कच्चे बम फेंके थे.

Khan Sir Coaching Firing(photo credit -google)

इस हमले में कोचिंग के ऑफिस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और बाहर खड़ी एक स्टूडेंट की स्कूटी पूरी तरह से टूट गई थी.गनीमत रही कि उस वारदात में कोई घायल नहीं हुआ था.

खान सर बोले – सुरक्षा मुहैया कराई जाए

वारदात की खबर मिलते ही खान सर खुद घटनास्थल पर पहुंचे.मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया, “हमलावरों ने हमारे कोचिंग सेंटर के दफ्तर में तोड़फोड़ की और बाहर फायरिंग कर दी.हमने CCTV रिकॉर्डिंग पुलिस को दे दी है. हमारे गार्ड ने हमलावरों को पहचान लिया है. हमें सुरक्षा की जरूरत है.”

गौरतलब है कि खान सर पटना के काफी चर्चित कोचिंग टीचर और यूट्यूबर हैं. देशभर के लाखों स्टूडेंट्स को कम फीस में कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी कराने के लिए वे मशहूर हैं. फिलहाल पुलिस इस ताजा गोलीबारी की घटना की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article