Lalit Modi:बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन कभी बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में थी. हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए है.पूर्व आईपीएल कमिश्नर और कारोबारी ललित मोदी ने एक समय सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ अपनी कई फोटो पोस्ट की थी.जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस पूरे मुद्दे पर ललित मोदी ने अपना पक्ष रखा है.

क्या ललित ने रिश्ते की घोषणा की थी?
साल 2022 में ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ कई फोटो पोस्ट की थी. उस पोस्ट में ललित की कई तस्वीरें सुष्मिता के साथ थी. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी. इन फोटोज को लेकर कई लोगों ने दोनों को ट्रोल भी किया था.यूजर्स ने इसे ललित और सुष्मिता के रिलेशनशिप का ऑफिशियल एलान समझ लिया था.अब इस पोस्ट और पूरे विवाद पर ललित मोदी ने अपना बयान दिया है.

सुष्मिता ने फोटो डिलीट करने को नहीं कहा
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने खुलासा किया कि उन्होंने वो पोस्ट सुष्मिता सेन की मौजूदगी में ही की थी. उन्होंने बताया, “सुष्मिता को यकीन नहीं था कि मैं सच में वो पोस्ट कर दूंगा. हम फ्लाइट में किसी मुद्दे पर बहस कर रहे थे और उसने कहा था, तुम ये पोस्ट नहीं करोगे. मैं हंसा और मैंने पोस्ट कर दिया.” ललित ने आगे कहा कि सुष्मिता ने कभी उनसे वो तस्वीरें हटाने की बात नहीं की.उन्हें उस पोस्ट का कोई पछतावा नहीं है.

“गोल्ड डिगर” कहे जाने पर ललित मोदी का जवाब
जब ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन के रिश्ते की खबर सामने आई तो कई लोगों ने सुष्मिता को “गोल्ड डिगर” कहकर ट्रोल किया. इस पर ललित मोदी ने कहा, “सुष्मिता बेहद खूबसूरत, सफल और सेल्फ-मेड महिला हैं.मेरे जान-पहचान में बहुत कम लोग होंगे जिनके पास उनसे ज्यादा हीरे हो.ये सब उन्होंने खुद अपनी मेहनत से कमाया है. उनके हीरों के शोरूम भी थे. ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम बाहर जाएं और मुझे पेमेंट करना पड़े. हमेशा बिल वही भरती थी.वो कभी किसी से कुछ नहीं मांगती थी. इसलिए जब लोगों ने उन्हें ” गोल्ड डिगर”कहा तो वो सरासर गलत था.अगर कोई डिगर था भी, तो वो मैं था – ” डायमंड डिगर.” सुष्मिता सच में एक हीरा हैं.
सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे.ललित के मुताबिक सुष्मिता आज भी उनकी “करीबी दोस्त” हैं.

