Pahlaj Nihalani:फिल्म निर्माता और CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया.लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे निहलानी को लीवर संबंधी दिक्कतें थी.सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत बिगड़ने पर बीती रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.
पहलाज निहलानी एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे और कुछ समय तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन पद पर भी रहे. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.पहलाज निहलानी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सांता क्रूज श्मशान घाट पर होगा.

कौन-सी फिल्मों के निर्माता रहे पहलाज निहलानी?
बॉलीवुड में पहलाज निहलानी एक चर्चित नाम थे. वह देश की फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं.बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने कई हिंदी फिल्में बनाईं, जिनमें आंखें, अंदाज, तलाश, रंगीला राजा और जूली 2 प्रमुख है.
निर्माता के रूप में निहलानी ने एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर जैसी अलग-अलग विधाओं की कमर्शियल फिल्मों के साथ काम किया.दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहकर उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार प्रोजेक्ट दिए.
विवादों में रहे CBFC के अध्यक्ष पहलाज निहलानी
पहलाज निहलानी ने साल 2015 से 2017 तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली.उनका कार्यकाल सेंसरशिप और सर्टिफिकेशन को लेकर लगातार चर्चा और बहसों में घिरा रहा.बोर्ड में रहते हुए उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जिन्होंने फिल्म जगत में लंबी बहस छेड़ दी. इसी वजह से वे पिछले कुछ सालों में CBFC के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले अध्यक्ष माने जाते हैं.

निर्माता के तौर पर निहलानी की पहली फिल्म
फिल्म निर्माण की दुनिया में पहलाज निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में कदम रखा. उनकी डेब्यू फिल्म हथकड़ी 1982 में रिलीज हुई. इसके बाद 1985 में आंधी-तूफान आई.1986 में उन्होंने इल्जाम प्रोड्यूस की, जो खास इसलिए है क्योंकि इसी फिल्म से अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी.
विवादों में रहे CBFC के अध्यक्ष पहलाज निहलानी
पहलाज निहलानी ने 2015 से 2017 तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. उनका कार्यकाल सेंसरशिप और सर्टिफिकेशन को लेकर लगातार चर्चा और बहसों में घिरा रहा.बोर्ड में रहते हुए उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जिन्होंने फिल्म जगत में लंबी बहस छेड़ दी.इसी वजह से वे पिछले कुछ सालों में CBFC के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले अध्यक्ष माने जाते है.

निर्माता के तौर पर निहलानी की पहली फिल्म
फिल्म निर्माण की दुनिया में पहलाज निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में कदम रखा.उनकी डेब्यू फिल्म हथकड़ी 1982 में रिलीज हुई. इसके बाद 1985 में आंधी-तूफान आई.1986 में उन्होंने इल्जाम प्रोड्यूस की, जो खास इसलिए है क्योंकि इसी फिल्म से अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

