Thursday, June 4, 2026

Kangana Ranaut ने Ranveer Singh के बैन होने पर किया रिएक्ट, बोली -” हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं…”

Must read

Kangana Ranaut:रणवीर सिंह और FWICE के बीच चल रहा विवाद इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.महीनों से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. “डॉन 3” को लेकर कथित अनबन के बाद एक्टर के खिलाफ जारी किए गए नॉन-कोऑपरेशन निर्देश ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में बहस शुरू कर दी है.फेडरेशन द्वारा बैन लगाए जाने के बाद कई कलाकार रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आए हैं, जिनमें कंगना रनौत का नाम भी शामिल है.

Kangana Ranaut(photo credit -google)

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म “भारत भाग्य विधाता” का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में कंगना एक नर्स का किरदार निभाती नजर आएंगी. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वह खूबसूरत साड़ी में पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने “डॉन 3” विवाद के बीच रणवीर सिंह का भी समर्थन किया. वहीं पैपराजी के साथ भी उनका मजेदार अंदाज देखने को मिला.

पैपराजी से कंगना का मजेदार अंदाज

इवेंट में कंगना डार्क पर्पल और व्हाइट बॉर्डर वाली सिल्क बनारसी साड़ी में पहुंची.अंदर जाते समय जब पैपराजी ने उनसे कहा कि “बहुत दिनों बाद आप दिखीं”, तो कंगना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “बहुत दिनों बाद हमारी हुई मुलाकात.” इसके बाद वह मुस्कुराती हुई आगे बढ़ गई. पैपराजी ने भी उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं.इवेंट में फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस गिरिजा ओक भी गोल्डन-येलो साड़ी में शामिल हुई.

Kangana Ranaut(photo credit -google)

रणवीर सिंह को लेकर क्या बोलीं कंगना?

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना ने “डॉन 3” विवाद पर भी बात की और रणवीर सिंह के सपोर्ट में कहा,
“जब आपकी पहचान और कद बढ़ता है, तो विरोधी भी बढ़ने लगते है.ऐसा नहीं हो सकता कि तरक्की हो और दुश्मन न हो.
आज रणवीर को सोचना चाहिए कि उनकी हैसियत क्या है, तभी तो उनके विरोधी बढ़ रहे हैं. जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो मुश्किलें भी साथ आती हैं.मेरे साथ भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन देखिए आज भी मेरा सफर अच्छे से चल रहा है.इसलिए इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता.वक्त के साथ सब ठीक हो जाता है. “

” भारत भाग्य विधाता” 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

मनोज तापड़िया द्वारा लिखी और निर्देशित फिल्म ” भारत भाग्य विधाता” को कंगना रनौत ने पेन इंडिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.इस फिल्म में कंगना ही मुख्य और सबसे बड़ा चेहरा है.फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, ईशा डे, रसिका अघासे, अमृता नामदेव, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.यह फिल्म 12 जून को रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इम्तियाज अली की फिल्म ” मैं वापस आऊंगा” से होगा.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article