Operation Sindoor 2.0:शनिवार को आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने बताया, “भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हो रहा है.” उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों को लेकर सेना का जो स्टैंड था, वो अब भी बरकरार है.

हाल ही में न्यूज एजेंसी से बातचीत में सेना प्रमुख ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.मौजूदा स्थिति को उन्होंने टेंपरेरी सीजफायर बताया.
पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी
जनरल द्विवेदी ने सीधे पाकिस्तान का नाम लिए बिना भारत की मिलिट्री तैयारियों पर जोर देते हुए कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अगर आगे कोई और ऑपरेशन करना पड़ा तो सिर्फ आर्मी ही नहीं, एयरफोर्स और नेवी भी पूरी तरह अलर्ट पर हैं.
आर्मी चीफ ने कहा, “इंडियन आर्मी और तीनों सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं, अगर इसकी जरूरत पड़ी. अभी हमारा फोकस थल सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच कोऑर्डिनेशन मजबूत करने पर है.हम आने वाली जंग के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं… बेहद चौकन्ना रहना पड़ेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “आज का बैटलफील्ड इतना ट्रांसपेरेंट हो गया है कि हर मूवमेंट की खबर दुश्मन तक पहुंच जाती है. ऐसे में हमें अपनी डिप्लॉयमेंट, वेपन के इस्तेमाल और अपने जवानों के साथ-साथ बॉर्डर एरिया में रहने वाले लोगों की सेफ्टी को लेकर काफी सतर्क रहना होगा.”
जनरल द्विवेदी ने कहा कि इन्फॉर्मेशन वॉर तभी कामयाब होता है जब पूरा देश एक कॉमन नैरेटिव पर एक साथ खड़ा हो जाए.उन्होंने बताया, “सूचना युद्ध में जीत उसी की होती है जब पूरी नेशन एकजुट होकर उन लोगों पर यकीन करे जो जानकारी शेयर कर रहे हैं. अगर ऐसा हो जाए तो मैं गारंटी देता हूं कि जो देश आपस में और अपने सभी स्टेकहोल्डर्स पर भरोसा रखता है, वो हमेशा जंग जीतता है.”

पिछले साल भारत ने 7-8 मई 2025 की रात पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड टेररिज्म के खिलाफ सख्त मिलिट्री एक्शन के रूप में ” ऑपरेशन सिंदूर” लॉन्च किया था. ये ऑपरेशन 22 अप्रैल को साउथ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जहां पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने खूबसूरत बैसरन वैली में फायरिंग कर 26 लोगों की जान ले ली थी.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

