Monday, June 1, 2026

IPL 2026 में लगातार दूसरी बार हुई RCB की जीत, विराट-अनुष्का का डांस और फोटोज़ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Must read

IPL 2026:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी उठाने के बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के लिए इमोशनल नोट लिखा. फाइनल मैच में विराट ने विनिंग शॉट खेला, वहीं मुकाबले के बीच मैदान से एक-दूसरे को फ्लाइंग किस देने वाला उनका मोमेंट भी खूब वायरल हुआ.

IPL 2026(photo credit -google)

IPL 2026 में RCB की लगातार दूसरी जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया.गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए खिताबी मुकाबले में विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेली और विनिंग शॉट भी उन्हीं के बैट से निकला.टीम की इस बड़ी कामयाबी पर विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर जश्न मनाया.

जीत के बाद कपल के डांस की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं.ट्रॉफी उठाने के बाद कोहली हर पल अनुष्का के साथ नजर आए. दोनों ने साथ मिलकर खुशी बांटी और इस दौरान इमोशनल भी हो गए.जब ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन चल रहा था और कोहली ट्रॉफी पर कुछ पढ़ने लगे, तो अनुष्का और भुवनेश्वर कुमार अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए. मैच के बाद हुई पार्टी से भी दोनों के डांस का वीडियो सामने आया है.

IPL 2026(photo credit -google)

विराट के लिए अनुष्का का स्पेशल पोस्ट

मैच खत्म होने के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट की एक फोटो शेयर की.उस तस्वीर में विराट पीछे से दिख रहे थे और उनकी टी-शर्ट पर लिखा था, “One felt nice, you did it twice” इसका मतलब है, “एक बार जीतना अच्छा लगा, दूसरी बार जीतना और भी शानदार रहा.” इस फोटो के साथ अनुष्का ने हार्ट इमोजी लगाया, जो फैन्स को काफी पसंद आया.

IPL 2026(photo credit -google)

मैदान पर विराट-अनुष्का का स्पेशल मोमेंट

फाइनल मैच के दौरान विराट और अनुष्का का एक खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर छा गया.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी पूरी की.स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा विराट की हाफ सेंचुरी देखते ही खड़े होकर तालियां बजाने लगीं. विराट ने भी वीआईपी बॉक्स में मौजूद अनुष्का को देखा और ग्राउंड से ही उन्हें फ्लाइंग किस दिया.अनुष्का ने भी स्माइल के साथ रिएक्ट किया.स्टेडियम में बैठे फैन्स ने इस सीन पर जमकर चीयर किया और ये मोमेंट मैच का सबसे यादगार लम्हा बन गया.

IPL 2026(photo credit -google)

इसके बाद मैदान पर RCB के ज्यादातर प्लेयर्स अपनी वाइफ या पार्टनर के साथ दिखे.लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कोहली और अनुष्का ने ही बटोरीं.दोनों हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए और एक-दूसरे को गले भी लगाया. सबसे मजेदार पल तब आया जब पूरी टीम ट्रॉफी के साथ फोटो के लिए जुटी. प्लेयर्स अपने पार्टनर्स के साथ ट्रॉफी के पास पोज दे रहे थे. तभी ट्रॉफी पर कुछ पढ़कर कोहली, अनुष्का और भुवनेश्वर कुमार तीनों हंस पड़े. भुवनेश्वर भी अपनी पत्नी नुपुर के साथ मौजूद थे. क्रुणाल पांड्या की वाइफ पंखुड़ी भी उनके साथ दिखीं.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article