Deepika Padukone:एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं.दूसरी बार मां बनने की खबर देने के बाद अब दीपिका पादुकोण पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखी है.उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान कैजुअल आउटफिट में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी.

दीपिका-रणवीर का लुक
फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करने के बाद दीपिका पादुकोण पहली बार पब्लिकली दिखी हैं.पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका को आज सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान उन्होंने कोबाल्ट ब्लू कलर का लूज को-ऑर्ड सेट पहना था.इसमें कंट्रास्ट सिलाई वाली ओवरसाइज्ड बटन-डाउन शर्ट और मैचिंग स्ट्रेट-फिट पैंट शामिल थी.ब्राइट येलो शूज के साथ दीपिका ने एक क्लासिक ब्लैक हैंडबैग कैरी किया था.आंखों पर काले चश्मे और खुले बालों की जगह पोनीटेल में दीपिका बेहद स्टाइलिश लग रही थी.

वहीं उनके पीछे चल रहे रणवीर सिंह भी कैजुअल अवतार में दिखे. उन्होंने ओवरसाइज्ड व्हाइट टी-शर्ट के साथ ढीली, मल्टी-पॉकेट कार्गो डेनिम पहनी थी. इसके साथ ब्लैक क्रॉस-बॉडी बैग और डार्क सनग्लासेस कैरी किए थे.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह कपल अपनी गाड़ी से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाता दिख रहा है.
पिछले हफ्ते दीपिका ने दी खुशखबरी
पिछले हफ्ते दीपिका पादुकोण ने फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी.दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह प्रेग्नेंसी किट पकड़े नजर आ रही है और उस पर दो गुलाबी लाइनें दिख रही हैं, जो प्रेग्नेंसी पॉजिटिव होने का संकेत देती हैं.दीपिका ने कैप्शन में सिर्फ नजरबट्टू वाला इमोजी लगाया था.

Deepika Padukone के पास हैं बड़े प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो दीपिका पादुकोण के पास कई बड़ी फिल्में हैं. वो इस साल के आखिर में शाहरुख खान के साथ फिल्म “किंग” में दिखेंगी। इसमें शाहरुख और दीपिका की लव स्टोरी देखने को मिलेगी.इसके अलावा दीपिका के पास अल्लू अर्जुन स्टारर और एटली के डायरेक्शन में बन रही मेगा बजट फिल्म “राका” भी है.

वहीं रणवीर सिंह “धुरंधर द रिवेंज” की कामयाबी एन्जॉय कर रहे हैं.अब वो जय मेहता के डायरेक्शन में बन रही जॉम्बी थ्रिलर “प्रलय” में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

