Viral:बॉलीवुड के प्यारे कपल्स में गिने जाने वाले रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. साल 2024 में शादी करने वाले इस जोड़े को लेकर चर्चा तब शुरू हुई, जब जैकी ने हंसी-मजाक में अपने रिश्ते को “सिचुएशनशिप” बता दिया.इसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है.अब रकुल ने एक फनी वीडियो पोस्ट कर जैकी की खूब क्लास लगाई है.

दरअसल रविवार को रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह पति जैकी की “Gen Z” बनने की आदत पर मजे लेती दिखी.
रकुल ने क्या बोला?
रकुल ने हंसते हुए जैकी से कहा, ” मैंने तुमसे कितनी बार कहा है कि हम मिलेनियल्स हैं… तुम्हें Gen Z बनने की कोई जरूरत नहीं है.मना किया था न…”रकुल की यह बात सुनकर पास खड़े जैकी मुस्कुरा दिए और बच्चों की तरह अपने दोनों कान पकड़कर माफी मांगने लगे. जब रकुल ने फिर से कहा कि “आखिर तुमने ये कर ही दिया,तो जैकी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद गलत नहीं था. “

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच रकुल ने बेहद सधे अंदाज में मामला संभाल लिया. उन्होंने जैकी की माफी कबूल करते हुए कहा, “मुझे पता है कि तुम्हारी नीयत गलत नहीं थी, लेकिन दुनिया को ये जानना चाहिए! वैसे, जिस तरह से लोग इस बात को लेकर शांत नहीं हो रहे, हमने सोचा चलो हम भी इस पर थोड़ा मजाक कर लेते हैं.”रकुल के इस अंदाज से साफ हो गया कि उनके और जैकी के बीच सब नॉर्मल है और ये सिर्फ एक छोटी सी गलतफहमी थी.

रकुल पहले भी दे चुकी हैं जवाब
अपनी नाराजगी जताते हुए रकुल ने एक लंबी इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की थी.उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तंज कसते हुए कहा कि आज हम इस बात पर खूब हंसे कि कैसे एक घंटे की पूरी बातचीत की सिर्फ एक लाइन को अचानक बड़ी हेडलाइन बना दिया जाता है. उन्होंने लिखा, “कॉन्टेक्स्ट और डिटेल्स बहुत जरूरी होते हैं. बातचीत को सिर्फ क्लिकबेट के लिए तोड़-मरोड़कर पेश करना सही नहीं है. “

वैसे, वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ” पति पत्नी और वो 2″ में दिखेंगी. इस फिल्म का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

