Sanchita Ugale:अभिनेत्री संचिता उगले की मौत 14 जून को आत्महत्या के चलते हुई थी. उन्होंने “कुमकुम भाग्य”, “साजन घर” और “दिल वाले दूल्हा ले जाएंगे” जैसे कई चर्चित शो में काम किया था और और अब मौत के पश्चात उनके पिता ने बड़ा खुलासा किया है –

वो अंदर ही अंदर टूट रही थी
एक इंटरव्यू में संचिता के पिता ने उनकी मानसिक हालत के बारे में बताया, “वो हमेशा परेशान रहती थी. उसने हमें कभी खुलकर वजह नहीं बताई, लेकिन उसका मन अक्सर उदास रहता था. कभी-कभी वो खुश भी होती थी, लेकिन अचानक फिर डिप्रेशन में चली जाती थी.हमें ये समझ आ गया था, इसलिए हम रोज उसके साथ ही रहते-आते थे.अगर हम आधे घंटे के लिए भी उसके साथ नहीं रहते थे, तो हमें लगता था कि ये हमारी गलती है. लेकिन वो ऐसा कदम उठा लेगी, इसकी हमें जरा भी उम्मीद नहीं थी.”
“उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था”
संचिता के पिता ने यह भी कहा कि उनकी बेटी पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था. उन्होंने बताया, “हमारी उससे बात हुई थी, लेकिन वो लगातार टॉर्चर झेल रही थी. कभी पैसे को लेकर, कभी किसी और वजह से उससे बार-बार कुछ न कुछ मांगा जा रहा था.उसे मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था.ये बात धीरे-धीरे सामने आएगी, लेकिन इतना तय है कि उसके साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा था. मेरी सिर्फ एक मांग है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे इंसाफ मिले.”
संचिता उगले की मौत कैसे हुई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 14 जून को शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में यह घटना घटी. पुलिस का कहना है कि संचिता अपने कमरे में साड़ी से पंखे से लटकी मिली.कमरा अंदर से बंद था.
परिवार वाले तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 15 जून को पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अभी मामले की जांच चल रही है.पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर उन्होंने ये कदम क्यों उठाया.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

