Saturday, April 25, 2026

Swati Maliwal ने दिया AAP से दिया इस्तीफा! BJP में जाने की बताई वज़ह

Must read

Swati Maliwal:राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आप छोड़ने के बाद आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर एक गुंडे से उनकी पिटाई करवाई और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया.उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.

Swati Maliwal(Photo credit -google)

एक इंटरव्यू में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया. स्वाति मालीवाल ने बताया कि उन्होंने आप से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है.मालीवाल ने रचनात्मक राजनीति करने के इच्छुक सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भाजपा से जुड़ने की अपील की.

मैं 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ी थी

स्वाति मालीवाल ने बताया कि वे 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ी हुई थीं और हर आंदोलन में उनका साथ दिया. मालीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने उनके घर पर ही एक गुंडे से उनकी पिटाई करवाई.जब उन्होंने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें धमकियां दी गई.उन पर केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया गया. मालीवाल ने कहा कि पार्टी ने दो साल तक उन्हें संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया, जिसे उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया.साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल को महिला विरोधी भी करार दिया.

Swati Maliwal(Photo credit -google)

केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

मालीवाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी पंजाब को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चला रही है.इसकी वजह से पंजाब पार्टी के लिए निजी एटीएम जैसा बन गया है.उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध रेत खनन और नशे का कारोबार चरम पर पहुंच चुका है. जो भी नेता इन मुद्दों पर सवाल उठाता है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है.मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पहचान अब भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से जुड़ गई है.

मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की तरक्की के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं.इनमें “ऑपरेशन सिंदूर” और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जैसे फैसले शामिल है. मालीवाल ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने जैसे कदमों की भी तारीफ की. उन्होंने दोहराया कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है.

कोई भी एजेंसी मुझे डरा नहीं सकती

भाजपा में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि पूरे देश को पता है कि स्वाति मालीवाल किसी से डरने वाली नहीं हैं. देश की कोई भी एजेंसी उन्हें डरा नहीं सकती.उन्होंने कहा कि अब तक कोई भी अच्छा व्यक्ति अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं टिक पाया है. वे दूसरों पर आरोप कैसे लगा सकते हैं जबकि खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं?

Swati Maliwal(Photo credit -google)

मालीवाल ने कहा कि पूरा देश जानता है कि दो साल पहले उनके साथ क्या हुआ था. जिस बेरहमी से उनकी पिटाई की गई, उसी का नतीजा था कि आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार झेलनी पड़ी. उनके मुताबिक, वे इसलिए हारे क्योंकि दिल्ली की जनता उनसे प्यार करती है और महिलाओं के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की मौजूदा हालत के लिए बाहर का कोई शख्स जिम्मेदार नहीं है.असल में कोई भी अरविंद केजरीवाल के साथ काम करना नहीं चाहता.

मैंने काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया है

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर यह कदम उठाया है.उन्होंने बताया कि जब संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किया जा रहा था, तब भी पार्टी का रवैया यही था कि वे इसका समर्थन नहीं करेंगे.मालीवाल ने कहा कि उनके लिए यह बर्दाश्त की आखिरी सीमा थी.

Swati Maliwal(Photo credit -google)

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करते हुए बिताया है. वे हमेशा से महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक रही है. लेकिन पार्टी का रुख ऐसा था कि अगर वे AAP में बनी रहतीं, तो उन्हें एक ऐसे बयान पर हस्ताक्षर करने पड़ते जिसमें कहा गया होता कि इस देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article