Raghav Chaddha:शुक्रवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका दिया और भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया.इस मौके पर तीनों सांसदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए. साथ ही, उन्होंने अरविंद केजरीवाल का आभार भी जताया.

राघव चड्ढा ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रहित में काम नहीं कर रही है. उनके मुताबिक पार्टी का फोकस देश के मुद्दों से हटकर निजी स्वार्थों को पूरा करने पर चला गया है. उन्होंने कहा, ”मैं आम आदमी पार्टी को छोड़कर जनता के बीच वापस आ रहा हूं.हम राजनीति में अपना करियर चमकाने नहीं आए थे.आज हम एक ऐसे चौराहे पर खड़े हैं जहां हमारे सामने दो ही रास्ते हैं- या तो हम राजनीति छोड़ दें, या अपने अनुभव का इस्तेमाल करके सकारात्मक राजनीति करें.इसलिए हमने भाजपा के साथ विलय का फैसला किया है. “

“दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हमारे साथ”
राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसद उनके साथ हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्यसभा के सभापति को पत्र भी सौंप दिया गया है.उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल समेत कई अन्य नेता भी उनके साथ हैं.राघव चड्ढा ने आगे कहा, ”पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने ऐसे कई बड़े और साहसिक फैसले लिए हैं, जिन्हें लेने से पहले के नेता कतराते थे… जनता ने इस नेतृत्व पर एक बार नहीं, बल्कि तीन बार भरोसा जताया है.अब हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करेंगे.”

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संदीप पाठक ने कहा, ”मैं एक दशक से आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहा हूं, लेकिन आज मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं.मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा.”
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

