Saturday, April 25, 2026

Laughter Chefs 3 में अचानक हुई सुनीता की एंट्री, पैरों में गिरें कृष्णा कही ये बात

Must read

Laughter Chefs 3: “लाफ्टर शेफ्स-3” के सेट पर अचानक मामी सुनीता को देखकर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह हैरान रह गए.दोनों ने तुरंत मामी से माफी मांगी. यह नजारा देख सुनीता की आंखें भी नम हो गई.

Laughter Chefs 3 (Photo credit -google)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच की अनबन से सब वाकिफ है. किसी मुद्दे को लेकर दोनों में सालों तक खटास रही.लेकिन अब दोनों ने पुरानी नाराजगी भुला दी है. कुछ दिन पहले ही सुनीता आहूजा कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के साथ ठहाके लगाते नजर आई थी. तब उन्होंने कहा था, “14 साल का वनवास खत्म हो गया.अब वे लाफ्टर शेफ्स-3” में गेस्ट बनकर आईं, जहां कश्मीरा और कृष्णा ने कैमरे पर उनसे माफी मांगी.

सुनीता आहूजा की शो में अचानक एंट्री

रियलिटी टीवी शो “लाफ्टर शेफ्स-3” दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. हर हफ्ते यहां नए-नए मेहमान शिरकत करते है. इस बार शो की मेहमान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बनीं.सेट पर उन्हें अचानक देखकर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह दंग रह गए. इसके बाद दोनों ने अपनी मामी से माफी मांगी.यह सीन बेहद भावुक हो गया. हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है.

कृष्णा गिरे मामी के पैरों में

शो “लाफ्टर शेफ्स-3″ के सेट पर सुनीता आहूजा, कृष्णा और कश्मीरा का इमोशनल मिलन हुआ. प्रोमो में दिख रहा है कि सुनीता आहूजा भांजे कृष्णा को पुकारते हुए सरप्राइज एंट्री लेती है. मामी को अपने सामने पाकर कृष्णा चौंक जाते है. वे भावुक होकर बोलते हैं, ” 14 साल गुजर गए.” फिर वे मामी के पैरों में झुक जाते है. यह देखकर सुनीता की आंखें भी भर आती है. इसके बाद कृष्णा कहते हैं, “आज तो मुझे आपके चरणों में पार्किंग मिल गई.लेकिन पार्किंग दो लोगों को चाहिए.”

Laughter Chefs 3 (Photo credit -google)

कश्मीरा शाह हुईं भावुक, मांगी माफी

शो के सेट पर कृष्णा की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी मौजूद थीं.उन्होंने अपनी मामी सास सुनीता आहूजा से माफी मांगते हुए कहा, ” I am so sorry.” यह भावुक नजारा देखकर सुनीता आहूजा की आंखें भी नम हो गई.

Laughter Chefs 3 (Photo credit -google)

मामी और भांजे के बीच सालों पुरानी दूरियां मिटती देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी बेहद खुश हैं.लोग इस इमोशनल रीयूनियन की खूब तारीफ कर रहे हैं.बता दें कि “लाफ्टर शेफ्स-3” हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है. इसे जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:गाली विवाद पर बड़ा हमला, तेजस्वी यादव बोले- विदेश में हँसते हैं, भारत लौटते ही PM मोदी रोने लगते हैं

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article