Wednesday, May 6, 2026

Summer Health Tips: फलों का राजा आम किसी सेहत के खजाने से कम नहीं, जानें गर्मियों में इसके सेवन के जबरदस्त फायदे

Must read

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते हैं ही बाजार में आम दिखाई देने लगते हैं.आम शायद ही किसी को नापसंद हो.भारतीय इतिहास और संस्कृति से गहराई से जुड़ा होने की वजह से आम देश के सबसे चहेते फलों में गिना जाता है, और इसे “फलों का राजा” भी कहा जाता है. लोग आम को अचार, जैम, शेक या चटनी जैसे कई तरह से खाना पसंद करते है.स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आम सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक है, क्योंकि इसमें विटामिन C, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

Summer Health Tips(photo credit -google)

आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद

आम बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन A में बदल देता है.विटामिन A साफ देखने के लिए जरूरी है और यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मेकुलर डिजनरेशन (macular degeneration) की समस्या से भी बचाव कर सकता है.

इम्युनिटी को मजबूत करे

आम विटामिन C का बढ़िया स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है.विटामिन C शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है.

Summer Health Tips(photo credit -google)
Mango. Close up of fresh ripe mango fruit with leaves over dark wooden table background with green leaves.

कैंसर के खतरे को कम करे

आम में मैंगिफेरिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं. मैंगिफेरिन कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है.

दिल के लिए फायदेमंद

आम पोटेशियम से भरपूर होता है, जो दिल की सेहत के लिए एक जरूरी मिनरल है. पोटेशियम ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है, साथ ही हृदय रोगों के खतरे को भी कम कर सकता है.

Summer Health Tips(photo credit -google)

पाचन को बेहतर बनाएं

आम फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो हेल्दी डाइजेशन के लिए जरूरी है. फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी पेट की दिक्कतों से बचाने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article