Shashi Shekhar Vempati:केंद्र सरकार ने बुधवार को शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उनका कार्यकाल तीन साल का होगा.आपको बता दें कि CBFC वही संस्था है जो देश में रिलीज होने वाली फिल्मों को प्रमाण पत्र जारी करती है.बिना CBFC के सर्टिफिकेट के कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं की जा सकती.

प्रसून जोशी के जगह कार्य करेंगे शशि शेखर
शशि शेखर वेम्पति अब प्रसून जोशी का स्थान लेंगे. हाल ही में प्रसून जोशी ने प्रसार भारती के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया है.प्रसून जोशी के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरपर्सन पद से हटने के बाद, केंद्र सरकार ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शशि शेखर वेम्पति को सौंपी है.सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस नियुक्ति को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार एक उचित और समयानुकूल फैसला बताया है.
कौन है Shashi Shekhar Vempati?
शशि शेखर वेम्पति को CBFC का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.दरअसल, वेम्पति मीडिया और प्रसारण जगत का एक प्रतिष्ठित नाम है.इससे पहले वे प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के पद पर कार्यरत थे. उनके नेतृत्व में दूरदर्शन और आकाशवाणी यानी ऑल इंडिया रेडियो में बड़े स्तर पर सुधार किए गए और दोनों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया.

इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा टीवी और नीति डिजिटल जैसे प्लेटफॉर्म्स में भी कई अहम बदलाव किए और उन्हें नए स्वरूप में ढाला. मीडिया मैनेजमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में उनका लंबा अनुभव रहा है.
AI और Technology के विशेषज्ञ हैं वेम्पति
शशि शेखर वेम्पति तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में गहरी समझ रखते है. वे AI4India के सह-संस्थापक हैं और भारतजेन नामक पहल के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं.इसके अलावा, उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित कई सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक संगठनों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है.इसी वजह से टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिजिटल पॉलिसी के मामलों में उनका अनुभव काफी व्यापक माना जाता है.

शशि शेखर वेम्पति की शैक्षणिक योग्यता क्या है?
शशि शेखर वेम्पति ने IIT बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया है.ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मीडिया इंडस्ट्री में करियर शुरू किया और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है .उन्होंने प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” पर आधारित “Collective Spirit, Concrete Action” नामक पुस्तक भी लिखी है, जिससे उनकी लेखन क्षमता का पता चलता है.
वेम्पति का अनुभव क्यों है CBFC के लिए फायदेमंद?
माना जा रहा है कि वेम्पति का लंबा अनुभव CBFC को और बेहतर बना सकता है. मीडिया और पब्लिक रिलेशन में उनकी मजबूत पकड़ बोर्ड के कामकाज में मदद करेगी. उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में फिल्म सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया ज्यादा सरल, तेज और पारदर्शी होगी.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

