Wednesday, June 24, 2026

Samantha Prabhu पहुंची दोस्त की बर्थडे पार्टी में, बेबी बंप के साथ वायरल हुई तस्वीरें

Must read

Samantha Prabhu:इन दिनों अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म “मां इंटी बंगारम” और प्रेग्नेंसी की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में हैं.इसी बीच वो हाल ही में हैदराबाद में एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन की बर्थडे पार्टी में अपने पार्टनर राज निदिमोरू के साथ नज़र आई. इस प्राइवेट सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं, और फैंस सामंथा के बेबी बंप की झलक देखकर काफी एक्साइटेड हैं.

Samantha Prabhu(photo credit -google

पार्टी की तस्वीरों में नज़र आया सामंथा का बेबी बंप

राहुल रविंद्रन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इन तस्वीरों में सामंथा ब्लैक को-ऑर्ड आउटफिट में बेहद एलिगेंट दिख रही थीं, वहीं राज निदिमोरू ने ग्रे शर्ट और डेनिम के साथ कैज़ुअल लुक अपनाया था. एक फोटो में सामंथा के बेबी बंप की हल्की झलक साफ दिखाई दे रही है, जिसने देखते ही देखते फैंस की नजरें खींच ली.

Samantha Prabhu(photo credit -google

इस मौके पर सामंथा की मुलाकात इंडस्ट्री के अपने सबसे पुराने दोस्तों में से एक से भी हुई. राहुल के साथ उनकी दोस्ती को 17 साल से ज्यादा हो चुके है. दोनों की बॉन्डिंग 2010 में आई तमिल फिल्म “मॉस्कोविन कावेरी” के सेट पर शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक राहुल और उनकी पत्नी, सिंगर चिन्मयी श्रीपदा, सामंथा के सबसे करीबी और भरोसेमंद दोस्तों में गिने जाते हैं.

डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने की सामंथा की प्रेग्नेंसी की पुष्टि

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. “मां इंटी बंगारम” का निर्देशन करने वाली बीवी नंदिनी रेड्डी ने सामंथा के मां बनने की खबर पर मुहर लगा दी है.सिनेमा एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में नंदिनी रेड्डी ने बताया, “सामंथा की प्रेग्नेंसी बिल्कुल सही समय पर हुई है, क्योंकि हमारी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.”हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि अब तक खुद सामंथा या राज ने इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

Samantha Prabhu(photo credit -google

“मां इंटी बंगारम” बॉक्स ऑफिस पर जमा रही है धमाल

फिलहाल सामंथा की फिल्म “मां इंटी बंगारम” थिएटर्स में शानदार कमाई कर रही है. क्रिटिक्स ने भी फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं. खासकर फिल्म में सामंथा का दमदार एक्शन अंदाज़ दर्शकों को बहुत भा रहा है.”मां इंटी बंगारम” के जरिए सामंथा ने 2023 में रिलीज हुई “खुशी” के बाद सिनेमाघरों में कमबैक किया है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article