Wednesday, June 24, 2026

Rajnikant ने आलोचकों पर किया हमला, बोले -” बोलूं तो बवाल, चुप रहूं तो भी मज़ाक उड़ाते हैं…”

Must read

Rajnikant:सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग मूवी “धर्मन” का आज एलान किया गया.एक्टर खुद फिल्म के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए.इस मौके पर स्पीच देते हुए उन्होंने उन आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया जो हमेशा उनकी चुप्पी या उनके बयानों को लेकर सवाल खड़े करते हैं.रजनीकांत ने कहा कि वो बोलें या खामोश रहें, लोगों को हर हाल में दिक्कत होती है.

Rajnikant(photo credit -google)

हमें नापसंद करने वाले लोग कभी पसंद नहीं करेंगे

सुपरस्टार ने आगे कहा कि जब वो कुछ बोलते हैं तो लोग अक्सर उनके शब्दों पर उंगली उठाते हैं या ये दलील देते हैं कि उन्हें उस मुद्दे पर चुप रहना चाहिए था.”अगर मैं कुछ कहता हूं तो कुछ लोग पूछते हैं, “अभी बोलने की क्या जरूरत थी?” और कुछ का कहना होता है कि मुझे बोलना ही नहीं चाहिए था.

Rajnikant(photo credit -google)

” कई सालों बाद मुझे एक बात समझ में आई है — जो लोग हमें नापसंद करते हैं, वो हमारे कुछ भी कर लेने पर भी हमें पसंद नहीं करेंगे. ये सोचना नादानी है कि जो लोग हमें चाहते हैं, वो हमारे हर एक्शन को सपोर्ट करेंगे.इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. हर किसी से अपने काम के लिए सहमति की उम्मीद रखना ठीक नहीं, और लोगों को होशियार रहना सीखना चाहिए. “

Rajnikant(photo credit -google)

रजनीकांत के पास हैं कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

हाल ही में रजनीकांत को उनके राजनीतिक स्टैंड और नेताओं से मुलाकातों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी.
वर्क फ्रंट पर, रजनीकांत जल्द ही अपनी नई फिल्म ” धर्मन” की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.इसके अलावा डायरेक्टर नेल्सन की ” जेलर 2″ भी उनकी लिस्ट में है, जो कुछ महीनों में सिनेमाघरों में आने की संभावना है. वहीं कमल हासन के साथ उनकी फिल्म, जिसका निर्देशन भी नेल्सन करेंगे, 2027 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article