Tuesday, April 14, 2026

Salman Khan को एक ट्वीट करना पड़ा भारी! IPL में Preeti Zinta को चीयर करने पर हुए ट्रोल

Must read

Salman Khan:सलमान खान लंबे समय से आईपीएल में प्रीति जिंटा की टीम के समर्थक रहे है. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए प्रीति जिंटा और उनकी टीम को जीत हासिल करने पर शुभकामनाएं दीं.मगर इसी ट्वीट के दौरान उनसे कोई चूक हो गई.बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.उनका यह ट्वीट देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया और मीम्स की बाढ़ आ गई.

Salman Khan(photo credit -google)

Salman Khan हुए जमकर ट्रोल

सोमवार की शाम आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. मैच खत्म होने के बाद सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर प्रीति जिंटा को बधाई दी.अपने ट्वीट में सलमान ने लिखा था, “बहुत बढ़िया जिंटा, बधाई हो. टीम सचमुच शानदार प्रदर्शन कर रही है.”

उन्होंने प्रीति जिंटा और उनकी टीम के खेल की तारीफ की और जीत के लिए शुभकामनाएं भेजी.सलमान का यह ट्वीट पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
फैंस ने तुरंत इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया.

सलमान खान पहले से ही प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते आए है. इसी वजह से उन्होंने मैच के बाद प्रीति को बधाई दी थी. लेकिन उनके इस ट्वीट में कोई गलती निकल आई, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते उनका यह पोस्ट चर्चा में आ गया और मीम्स बनने लगे.

फैंस ने भाईजान के बनाएं मीम

सलमान खान के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया.वजह थी टाइमिंग की गड़बड़ी.दरअसल, प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का पिछला मैच शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुआ था.उस मुकाबले में पंजाब ने 6 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की थी.

Salman Khan(photo credit -google)

सलमान ने प्रीति को बधाई तो दी, लेकिन सोमवार शाम राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के बाद. यूजर्स का कहना है कि भाईजान प्रीति को बधाई देने में दो दिन लेट हो गए.इसी बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सलमान का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मीम्स की लाइन लग गई है.कई यूजर्स लिख रहे हैं कि सलमान को तारीखों का ध्यान रखना चाहिए था.

एक्टर्स का वर्कफ्रंट

बता दें कि सलमान खान और प्रीति जिंटा की दोस्ती काफी पुरानी है.सलमान पहले भी 2014 में आईपीएल के दौरान प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को खुलकर सपोर्ट करते दिखे थे.उस वक्त भी उन्होंने टीम के लिए चीयर किया था.अब एक बार फिर उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Salman Khan(photo credit -google)

अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म “मातृभूमि” में नजर आने वाले हैं.हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया गया है.मेकर्स की तरफ से अभी तक नई रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फैंस को भाईजान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

दूसरी तरफ प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल 2026 को लेकर काफी एक्टिव है. वे अपनी टीम पंजाब किंग्स के हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं. टीम के प्रदर्शन को लेकर वे सोशल मीडिया पर भी लगातार अपडेट शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article