Wednesday, April 15, 2026

Bihar New Cm: बिहार में सम्राट चौधरी बनें 24 वें मुख्यमंत्री, लिया शपथ

Must read

Bihar New Cm:बिहार को अपना 24वां मुख्यमंत्री मिल चुका है.बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है जब भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.राजधानी लखनऊ के लोकभवन में इसके लिए एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कई बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे.पूरे कार्यक्रम के दौरान गहमागहमी का माहौल था.

नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार की सियासत में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. जदयू कोटे से दो नेताओं ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि नई कैबिनेट का स्वरूप क्या होगा और आने वाले दिनों में सरकार की प्राथमिकताएं क्या रहेंगी.

Bihar New Cm(photo credit-google)

नितिन नवीन ने दिया बयान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी.उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं.

नितिन नवीन ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सम्राट चौधरी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे.उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री “विकसित भारत-विकसित बिहार” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

Bihar New Cm(photo credit-google)

नीतीश कुमार ने कही ये बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाए.

नीतीश कुमार ने भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में बिहार का विकास और रफ्तार पकड़ेगा.उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के कार्यकाल में बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में अपना नाम दर्ज कराएगा.

Bihar New Cm(photo credit-google)

गृह मंत्री अमित शाह ने दिया बयान

सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि सम्राट चौधरी जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दिल से बधाई.

अमित शाह ने कहा कि बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर आपके कार्यकाल के सफल रहने की कामना करता हूं.उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए जिस समर्पण के साथ बिहार के लोगों की सेवा में जुटा था, आपके नेतृत्व में उस काम को और रफ्तार मिलेगी.

गृह मंत्री ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सुरक्षित और विकसित बिहार बनाने के लिए एनडीए की डबल इंजन सरकार अब दोगुनी ताकत के साथ काम करेगी.

Bihar New Cm(photo credit-google)

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार जी का दिल से धन्यवाद करता हूं. मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी मिलना सिर्फ उनके भरोसे और समर्थन की वजह से संभव हुआ है.उन्होंने कहा कि बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार जी के बताए हुए रास्ते पर ही आगे बढ़ेगी.उनका काम करने का अंदाज और विजन बेहद शानदार रहा है, और हम सब उसी दिशा में काम कर रहे हैं.

विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नए मुख्यमंत्री ने भी साफ किया है कि नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं और विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा.उन सभी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा ताकि बिहार के लोगों को लगातार फायदा मिलता रहे.

ये भी पढ़ें:Kangana Ranaut ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना! टपोरी कहते हुए बताया अनुशासनहीन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article