Sambhavna Seth:एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर किलकारी गूंजी है – वो जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं.उनके घर एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया है.शादी के 10 साल बाद सरोगेसी के जरिए मां बनने की खुशी इतनी बड़ी थी कि संभावना की आंखों से आंसू रुक ही नहीं रहे थे. इस इमोशनल पल में उनके पति अविनाश द्विवेदी ने उन्हें संभाला और हिम्मत बंधाई.
इससे पहले संभावना को मां बनने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.7 बार आईवीएफ असफल रहा और एक बार मिसकैरेज का दर्द भी झेलना पड़ा.

एक्ट्रेस संभावना सेठ आखिरकार उस खुशी से रूबरू हो गईं जिसका उन्हें 10 साल से बेसब्री से इंतजार था. 45 साल की उम्र में संभावना जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं.शादी के एक दशक बाद यह सुखद पल उनके और पति अविनाश द्विवेदी की जिंदगी में आया है.संभावना ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है.इस गुड न्यूज को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया.पोस्ट सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और हर तरफ कपल को बधाइयों का तांता लग गया.
बच्चों को देख भावुक हुईं संभावना सेठ, पति ने दिया सहारा
सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद संभावना सेठ अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं.उन्होंने सोशल मीडिया पर रोते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.एक तस्वीर में संभावना आंखें ऊपर कर भगवान को धन्यवाद देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में पति अविनाश द्विवेदी उन्हें संभालते हुए दिख रहे हैं.

7 बार IVF फेल, मिसकैरेज का भी दर्द झेला
मां बनने के सफर में संभावना को काफी संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने IVF की मदद ली, लेकिन लगातार 7 बार यह कोशिश नाकाम रही, जिससे वह अंदर तक टूट गई थी.इसके अलावा उनका मिसकैरेज भी हो गया था.लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सरोगेसी के जरिए संभावना को मां बनने का सुख नसीब हुआ.
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी का इमोशनल पोस्ट
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा, “भगवान ने हमें बेटा और बेटी दोनों का आशीर्वाद दिया है.अब हम जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं.”

कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, “इस बार महा दिवाली पहले ही आ गई.घर में लक्ष्मी और गणेश दोनों पधार गए हैं. हमारा दिल शुक्रगुजारियों से भरा हुआ है. हर महादेव.”
सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
संभावना को सिर्फ फैंस ने ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी बधाई दी.गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, अक्षरा सिंह, जेमी लीवर, पाखी हेगड़े और फ्लोरा सैनी समेत कई सितारों ने कपल को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजीं.वहीं फैंस ने भी संभावना और अविनाश के हौसले की खूब तारीफ की. लोगों ने लिखा कि 10 साल तक उम्मीद न खोना और लगातार संघर्ष करते रहना वाकई प्रेरणादायक है.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

