Friday, April 24, 2026

Annu Kapoor: किस एक्ट्रेस से पैर पकड़कर माफ़ी को तैयार हैं अन्नू कपूर? अपने बयान के चलते जमकर हुए थे ट्रोल

Must read

Annu Kapoor:अभिनेता अन्नू कपूर ने पिछले वर्ष एक अभिनेत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.अब काफी समय बाद अन्नू कपूर ने उस पूरे विवाद और ट्रोलिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष रखा है. आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने इस मामले में क्या सफाई दी है और अपने बयान को लेकर क्या कहा है.

Annu Kapoor(photo credit -google)

अन्नू कपूर ने माना कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया, जिसके कारण लोगों में नाराजगी फैली.उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने बयान पर खेद जताने के लिए तैयार हैं अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हो.

क्या है पूरा मामला?

साल 2025 में अन्नू कपूर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान एक अभिनेत्री के फिगर पर टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था.उन्होंने कहा था, “माशा अल्लाह, कितना दूध सा गोरा बदन है.” इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी.अब अन्नू कपूर ने इन सभी ट्रोल्स को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है.

Annu Kapoor(photo credit -google)

ट्रोलिंग पर अन्नू कपूर दिया जवाब

दरअसल, अन्नू कपूर ने पिछले साल तमन्ना भाटिया के गाने “आज की रात….” पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की थी.अब सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में इस विवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह मुद्दा इतना तूल इसलिए पकड़ गया क्योंकि मैंने हिंदी शब्दों का इस्तेमाल किया. कई लोगों ने मेरे बयान पर मुझे ट्रोल किया और अपशब्द कहे, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी माना कि अंग्रेजी में ” मिल्की बॉडी” कहना सामान्य है. अगर वही बात अंग्रेजी में बोली जाए तो कोई आपत्ति नहीं होती, मगर हिंदी में बोलने पर बवाल खड़ा हो जाता है. अपनी भाषा में कही बात ज्यादा अखरती है, जबकि अंग्रेजी में कहने पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता.”

Annu Kapoor(photo credit -google)

उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं मिल्की बॉडी कहता तो शायद कोई बवाल नहीं मचता.उस एक्ट्रेस की उम्र कितनी होगी- 28 या 30 साल? मेरे बच्चों की भी लगभग यही उम्र है.सिर्फ दूधिया बदनकहने की वजह से लोगों ने मुझे बूढ़ा बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.”

Annu Kapoor ने अपनी बात पर दी सफाई

अपने बयान को और स्पष्ट करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि अगर वे किसी की फिजिकल अपीयरेंस पर ध्यान देते हैं, तो वो उसे तारीफ के नजरिए से देखते हैं, इच्छा के तौर पर नहीं.उन्होंने बताया कि किसी के रूप-रंग या फिगर की प्रशंसा करने का मतलब यह नहीं होता कि उसके पीछे कोई गलत मंशा है.

इस बात को समझाने के लिए उन्होंने मिसाल दी कि जैसे हम कोई लग्जरी गाड़ी, मसलन रोल्स-रॉयस देखकर उसकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम उसे हासिल करना ही चाहते है.

अगर उन्हें बुरा लगा तो माफी मांग लूंगा

अन्नू कपूर ने कहा कि उन्हें अपनी बात कबूल करने में कोई हिचक नहीं है और जरूरत पड़ने पर वे माफी मांगने को भी तैयार हैं.उन्होंने कहा, “अगर वो यानी तमन्ना भाटिया मुझसे सवाल करेंगी कि क्या मैंने ऐसा बोला था? तो मैं मानूंगा कि हां, मैंने कहा था.अगर मेरी बात से उन्हें ठेस पहुंची है, तो मैं उनके पांव पकड़कर माफी मांग लूंगा.अगर 71 साल का शख्स उनके पैर छुएगा तो वो क्या बोलेंगी? कुछ नहीं, क्योंकि मेरी नीयत में कोई खोट नहीं है.”

ये भी पढ़ें:Dhanush: अभिनेता की मुश्किलें बढ़ीं! भेजा गया 20 करोड़ का लीगल नोटिस

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article