Wednesday, April 29, 2026

Irrfan Khan Death Anniversary: इरफान खान के पुण्यतिथि पर इमोशनल हुई पत्नी! किया भावुक पोस्ट

Must read

Irrfan Khan Death Anniversary:दिवंगत एक्टर इरफान खान को उनकी पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर याद करती हैं. खास मौकों पर उन्हें इरफान की गैरमौजूदगी बहुत खलती है. आज इरफान खान की छठी डेथ एनिवर्सरी है.इस मौके पर सुतापा ने एक बार फिर अपने पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है.

Irrfan Khan Death Anniversary(photo credit -google)

इरफान खान भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से थे जिनकी पहचान सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि दुनियाभर में थी.बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने शानदार फिल्मों में काम किया.उनके निभाए किरदार दर्शकों को जिंदगी को देखने का नया नजरिया देते थे. मगर फिर उनकी जिंदगी में एक कठिन मोड़ आया. वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझने लगे.इस बीमारी से लड़ते-लड़ते 29 अप्रैल, 2020 को इरफान ने दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया.

सुतापा ने पोस्ट को किया रीपोस्ट

लेखक योगेश भारद्वाज ने इरफान खान की याद में एक पोस्ट लिखी.सुतापा सिकदर ने उसी पोस्ट को अपनी वॉल पर शेयर किया है.पोस्ट में लिखा था, “मैं एक भटका हुआ मुसाफिर था, मुझे वो मंजिल दिखती थी। मैं जिधर भी नज़र घुमाता, वो वहीं नज़र आता था.मेरी तपिश ने मुझे झुलसाकर सूखा कर दिया था.पर उसकी आंखों में मुझे समंदर दिखता था. “

Irrfan Khan Death Anniversary(photo credit -google)

खुद से ही खुद की आजादी मांगी

पोस्ट में आगे लिखा था, “वो जिंदगी की कला का सबसे बड़ा कलाकार था.दिलों को जीतने का फन जानता था, असली हुनरमंद था वो. हम कुछ पाने की बेकरारी में अपना घर छोड़ आए। मगर उसके रास्तों पर मुझे सिर्फ सब्र ही सब्र नजर आता था.ऐ खुदा, खुद से ही मुझे रिहाई लिख दे. जैसे उसकी लिखी, वैसे मेरी भी रुखसती लिख दे. वो तुझे कौन सी रिश्वत दिया करता था. तू जब भी उसका हुनर लिखता था.”

Irrfan Khan Death Anniversary(photo credit -google)

इरफान का फिल्मी सफर

इरफान खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित और बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी.सबसे पहले वो ‘श्रीकांत’ सीरियल में दिखे थे। उसके बाद ‘चाणक्य’, ‘चंद्रकांता’ और ‘जय हनुमान’ जैसे शोज में नजर आए.
बॉलीवुड में इरफान की एंट्री ‘सलाम बॉम्बे’ फिल्म से हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘हासिल’, ‘पान सिंह तोमर’ और ‘मकबूल’ जैसी कई शानदार फिल्में इंडस्ट्री को दी.

Irrfan Khan Death Anniversary(photo credit -google)

इरफान का निधन कैसे हुआ?

2018 में इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की कैंसर की बीमारी का पता चला था. करीब 2 साल तक इस बीमारी से जूझने के बाद 2020 में उनका इंतकाल हो गया.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article