Controversy :”डॉन 3″ फिल्म पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में घिरी हुई है. हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है.इसके बाद अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.दरअसल, कुछ समय पहले रणवीर सिंह के “डॉन 3” से अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा था.

तभी से फरहान अख्तर की यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.पिछले दिनों ऐसी अफवाहें भी उड़ी थीं कि अब इस फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन दिखाई देंगे.हालांकि, कुछ समय बाद खुद एक्टर ने इन खबरों को खारिज कर दिया था और साफ किया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.अब इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है.

फरहान अख्तर को लौटाएंगे इतने करोड़
“डॉन 3” को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है.फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला सुलझाने के लिए रणवीर सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है. खबर है कि उन्होंने फिल्म साइन करने के बदले मिले लगभग 10 करोड़ रुपये वापस करने पर रजामंदी दे दी है.

इस फिल्म में देंगे हिस्सा
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर ने फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म में हिस्सेदारी देने का वादा किया है.फिलहाल इस फिल्म का नाम “प्रलय” बताया जा रहा है, हालांकि कंपनी को इसमें कितनी हिस्सेदारी मिलेगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.फिलहाल, इस पूरे मसले पर रणवीर सिंह, फरहान अख्तर या उनकी कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
‘डॉन 3’ के बारे में बात करें तो यह फरहान अख्तर ने साल 2023 में फिल्म का ऐलान किया था. तब लीड रोल के लिए रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी का नाम सामने आया था. हालांकि, फिलहाल खबरें ये हैं कि आधिकारिक तौर पर कोई भी एक्टर इस फिल्म से नहीं जुड़ा है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

