Wednesday, April 22, 2026

Parth Samathaan: ट्रोलर्स पर फूटा समथान का गुस्सा, तंग आकर लिया बड़ा एक्शन

Must read

Parth Samathaan:टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पार्थ समथान इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया सीरियल या प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला है.अपनी आकर्षक छवि और दमदार शख्सियत के लिए जाने जाने वाले पार्थ ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है.

Parth Samathaan (photo credit -google)

ट्रोलिंग से हो गए परेशान

दरअसल, लगातार हो रही ट्रोलिंग से पार्थ समथान तंग आ चुके हैं.उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि कुछ लोग फर्जी अकाउंट्स बनाकर उन्हें और उनके परिवार को टारगेट कर रहे हैं. ये लोग उनकी पर्सनल लाइफ पर गलत और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं, जिसकी वजह से वो काफी दुखी हैं.

पार्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं स्वभाव से एक शांत और सकारात्मक इंसान हूं, लेकिन ये सब देखकर मुझे बेहद गुस्सा आ रहा है.” उन्होंने यह भी इशारा किया कि उन्हें अंदाजा है कि इन हरकतों के पीछे कौन लोग हो सकते हैं, मगर उन्होंने किसी का नाम लेने से मना कर दिया.उनके मुताबिक, ऐसे लोगों को अहमियत देना बिल्कुल बेकार है.

Parth Samathaan (photo credit -google)

शिकायत में वक्त जाया नहीं करना चाहते

एक्टर ने आगे कहा कि वो इस मामले में साइबर क्राइम की शिकायत करके अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते.इसके बजाय उन्होंने फैसला किया है कि वो अपनी निजी जिंदगी और काम पर ध्यान देंगे. इसी कारण उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला लिया है. पार्थ का ये कदम उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन कई लोग उनके इस फैसले को सही भी बता रहे हैं.फैंस का मानना है कि मानसिक शांति और पर्सनल लाइफ की प्राइवेसी सबसे अहम है, और अगर सोशल मीडिया से दूरी बनाकर वो खुद को बेहतर महसूस करते हैं, तो ये बिल्कुल सही फैसला है.

Parth Samathaan (photo credit -google)

Parth Samathaan का करियर

पार्थ समथान के करियर की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत “गुमराह” और “बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर” जैसे शोज से की थी. लेकिन उन्हें असली पहचान “कैसी ये यारियां” और “कसौटी जिंदगी की 2” से मिली. इन सीरियल्स में उनके काम को दर्शकों ने खूब सराहा और वो टीवी के टॉप एक्टर्स में शुमार हो गए. फिलहाल, पार्थ समथान टीवी शो “सहर होने को है” में “माहिद” का रोल निभा रहे हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है. इसके अलावा उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है, जो हर हाल में उनके साथ खड़ी दिखती है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article