Saturday, March 14, 2026

Anurag Dhopal की हालत हुई गंभीर,ICU में थे यूट्यूबर मैनेजर ने दी अपडेट

Must read

Anurag Dhopal:अनुराग डोभाल की हालत अभी भी गंभीर है.उनके मैनेजर के मुताबिक, वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनकी स्थिति बिगड़ रही है.

Anurag Dhopal (Photo credit -google)

यूट्यूबर की हालत हुई नाजुक

अनुराग डोभाल की हालत गंभीर है. उन्हें आईसीयू से थोड़े समय के लिए बाहर निकाला गया था, लेकिन अब उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई है. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार क्रैश के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि अनुराग की हालत नाजुक है.

अनुराग डोभाल की हालत बहुत नाजुक है. पिछले रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर चलती कार में सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. इस घटना के बाद से वे हॉस्पिटल में हैं और अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

Anurag Dhopal (Photo credit -google)

मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट

शनिवार सुबह उनके मैनेजर रोहित पांडे ने उनकी हेल्थ अपडेट दी.रोहित ने बताया कि अनुराग की हालत सुबह तक स्थिर थी, लेकिन अब उनकी स्थिति गंभीर हो गई है.एक्सीडेंट में उनके फेफड़ों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जिससे गंभीर इंफेक्शन हो गया है. उन्हें सीवियर निमोनिया डायग्नोज हुआ है और वे डॉक्टरों की निगरानी में है.

Anurag Dhopal (Photo credit -google)


रोहित ने फैंस से अनुराग के लिए दुआ करने की अपील की है.उन्होंने कहा, “अनुराग भाई की हालत नाजुक है और उनकी कंडीशन बिगड़ती जा रही है. सबसे निवेदन है कि उनके लिए दुआ करें.”अनुराग डोभाल के फैंस और चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है.वे उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे.

मैनेजर ने शेयर किया फोटो

गुरुवार को अनुराग डोभाल को आईसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया था.उनके मैनेजर रोहित पांडे ने उनकी एक फोटो शेयर की, जिसमें अनुराग बेड पर लेटे हुए मुस्कुराते हुए पीस साइन दिखा रहे थे. रोहित ने तस्वीर के साथ लिखा, “अनुराग भाई आईसीयू से बाहर हैं.हम 24×7 उनके साथ हैं. जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करें.”इस फोटो से लग रहा था कि अनुराग की हालत में थोड़ा सुधार है और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे.लेकिन बाद में उनकी हालत फिर से बिगड़ गई, जिसके बारे में रोहित ने अपडेट दिया है.

Anurag Dhopal (Photo credit -google)

अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए है.उन्होंने कहा है कि उनका परिवार उनकी रितिका के साथ इंटरफेथ मैरिज के खिलाफ था, लेकिन उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की.इसके बाद उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी गई.अनुराग ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने अपना “आखिरी” वीडियो बताया. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो इसके लिए उनके माता-पिता और भाई कलाम इंक जिम्मेदार होंगे.लेकिन अनुराग के परिवार का कहना है कि वे झूठ बोल रहे है. उनके भाई ने सोशल मीडिया पर उनकी व्हाट्सएप चैट लीक की, जिसमें कुछ और ही कहानी दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article