Viral: बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को हैरान कर दिया. तस्वीर में वह दूल्हे के रूप में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी का चेहरा नहीं दिखाया गया है. इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि यह किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग हो सकती है.
क्या शिव ठाकरे ने रचाई शादी?
शिव ठाकरे की शादी की खबर ने टीवी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.कॉमेडियन भारती सिंह ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये कब हुआ? बधाई हो.” एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने भी उन्हें बधाई दी है. ऐसा लगता है कि शिव ठाकरे ने अपने करीबी लोगों को भी इस खबर से अनजान रखा था.लेकिन फैंस इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.
उन्हें लगता है कि शिव ठाकरे मजाक कर रहे हैं और यह तस्वीर किसी शूटिंग की है. एक यूजर ने लिखा, “ऐसा क्यों लग रहा है कि ये शूटिंग है. शिव बस मजाक रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अप्रैल आने में टाइम है, फूल अभी से बना रहे हो.” कई यूजर ने इसी तरह के कमेंट्स किए हैं, जिससे पता चलता है कि फैंस को शिव ठाकरे की शादी की खबर पर शक है.
कौन है शिव ठाकरे?
शिव ठाकरे एक प्रसिद्ध भारतीय रियलिटी टीवी स्टार हैं, जिन्होंने कई लोकप्रिय रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा दिखाई है. उनकी प्रमुख शो में “रोडीज राइजिंग”, “बिग बॉस मराठी सीजन 2” , “बिग बॉस 16”, “खतरों के खिलाड़ी 13”, और “झलक दिखला जा 11” शामिल हैं. उन्होंने कई एड फिल्मों में भी काम किया है और “बिग बॉस मराठी सीजन 2” के विजेता भी रहे हैं. उनकी लोकप्रियता और प्रतिभा ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई है.
ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

