Ranveer Allahabadia:हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, एक्ट्रेस पलक तिवारी और कई सेलेब्स दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे.रणवीर ने इस इवेंट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.वीडियो में पलक तिवारी उनसे कुछ सवाल करती दिख रही हैं.इसी दौरान रणवीर के मुंह से ऐसी बात निकल जाती है जिससे लग रहा है कि वह जल्द ही शादी की तैयारी में हैं.

Ranveer Allahabadia ने दिया शादी का हिंट
हाल ही में एक वीडियो में जब पलक तिवारी जब रणवीर अल्लाहबादिया से पूछती हैं, “आपको किस चीज से खुशी मिलती है?”,तो यूट्यूबर जवाब देते हैं कि शादी जैसे मुद्दों पर लोगों से चर्चा करना उन्हें अच्छा लगता है.रणवीर आगे कहते हैं कि गर्लफ्रेंड जूही की वजह से वो एक बेहतर इंसान बने हैं.इसके साथ ही वो बोलते हैं, “मैं मन ही मन खुद को शादीशुदा मानता हूं.”

रणवीर अल्लाहबादिया की गर्लफ्रेंड कौन हैं?
रणवीर जहां एक यूट्यूबर हैं, वहीं जूही भट्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो उत्तराखंड के देहरादून से हैं. जूही फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाने के लिए मशहूर हैं.वो कई बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैब कर चुकी हैं. जूही के सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस रील्स और लाइफस्टाइल वीडियो मिल जाते हैं.
इस वजह से विवादों में आए थे रणवीर अल्लाहबादिया
पिछले साल समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” में भद्दे जोक की वजह से बड़े विवाद में फंस गए थे.दोनों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुए और कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी. बाद में दोनों ने अपने बयानों के लिए माफी मांग ली थी.

बता दें कि मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों एक विवादित सवाल की वजह से सुर्खियों में हैं. रणवीर अल्लाहबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक प्रतियोगी से ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी.रणवीर अल्लाहबादिया को भारत का बेस्ट यूट्यूब कंटेंट अवॉर्ड और मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है.रणवीर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स, एस्ट्रोलॉजर सहित कई क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू कर चुके हैं.रणवीर अपने पॉडकास्ट, स्टाइलिश अंदाज और फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

