Monday, May 4, 2026

Viral Video: मां बनने के बाद पहली बार दिखीं कटरीना कैफ, पति संग एयरपोर्ट पर नज़र आई

Must read

Viral Video:कटरीना कैफ काफी समय से मीडिया और पब्लिक से दूरी बनाए हुए थी. पिछले साल उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था.बेटे के जन्म के बाद अब पहली बार कटरीना कैफ पब्लिकली दिखाई दी हैं.कल रात पति विक्की कौशल के साथ कटरीना एयरपोर्ट पर नजर आई. माता-पिता बनने के बाद ये दोनों पहली बार एक साथ पब्लिक में दिखे है. दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए.कपल ने भी पैपराजी के लिए रुककर फोटोज क्लिक करवाई.

Viral Video(photo credit -google)

विक्की-कैट इस लुक में आए नज़र

विक्की कौशल पिता बनने के बाद कई मौकों पर और पब्लिक इवेंट्स में दिख चुके हैं.वहीं कटरीना कैफ बेटे के जन्म के बाद से ही लाइमलाइट से गायब थीं.अब पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार ये जोड़ी सार्वजनिक तौर पर दिखाई दी है.दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी के लिए हंसते हुए पोज दिए. इस दौरान दोनों काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश लग रहे थे.

Viral Video(photo credit -google)

विक्की कौशल ने ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग डेनिम के साथ ब्राउन जैकेट कैरी की थी.दूसरी तरफ कैटरीना ब्लैक आउटफिट में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थीं, जिसे उन्होंने लॉन्ग ओवरकोट और क्लासी ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया था. हालांकि, इस मौके पर उनका बेटा विहान यानी “बेबी कौशल” उनके साथ नहीं था. इसी बात को लेकर कई फैंस ने कमेंट कर पूछा कि बेबी कहां है.

Viral Video(photo credit -google)

पिछले साल नवंबर में कपल के घर आया नन्हा मेहमान

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपना रिलेशनशिप काफी प्राइवेट रखा था.कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में ग्रैंड वेडिंग की थी. उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्त ही मौजूद थे.नवंबर 2025 में कपल ने अपने पहले बच्चे, बेटे विहान कौशल का इस दुनिया में वेलकम किया.

रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे विक्की कौशल

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार पिछले साल आई फिल्म ” छावा” में दिखे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.अब वो संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म “लव एंड वॉर” में नजर आएंगे. इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी लीड रोल में होंगे.

Viral Video(photo credit -google)

वहीं कटरीना कैफ को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में देखा गया था.श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके अपोजिट विजय सेतुपति मुख्य किरदार में थे.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article