Shakti Kapoor: अभिनेता शक्ति कपूर ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है.उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वे अपनी सेहत के बारे में जानकारी दे रहे हैं.इसी वीडियो में उन्होंने अपने निधन की उड़ रही अफवाहों पर भी नाराजगी जताई है. एक्टर ने कहा कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और इस तरह की झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे.

Shakti Kapoor ने दी सेहत की अपडेट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शक्ति कपूर कहते नजर आ रहे हैं, “आप सभी को मेरा नमस्कार. मेरे निधन से जुड़ी खबरें सरासर गलत हैं.मैं बिल्कुल ठीक हूं और खुश हूं. आप लोग ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल यकीन न करें.” वीडियो में शक्ति कपूर पूरी तरह से तंदुरुस्त दिख रहे हैं.
अभिनेता का करियर
शक्ति कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनकी सालों की कड़ी मेहनत और लगन है. साल 1980 के दशक में उन्हें एक अभिनेता के तौर पर असली पहचान मिलनी शुरू हुई.उसी साल रिलीज हुई उनकी दो फिल्में “कुर्बानी” और “रॉकी” बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.खास बात यह थी कि इन दोनों फिल्मों में शक्ति कपूर ने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था.साल 1983 में शक्ति कपूर फिर से नेगेटिव रोल में नज़र आए.एक तरफ जितेंद्र और श्रीदेवी की “हिम्मतवाला'” और दूसरी तरफ सुभाष घई की “हीरो”.लगातार चार फिल्मों में दमदार खलनायकी करने के बाद उनका नाम बॉलीवुड के टॉप विलेन की लिस्ट में शुमार हो गया.
80 और 90 के दशक में अगर किसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को एक पावरफुल विलेन चाहिए होता था, तो उनकी पहली पसंद अमरीश पुरी या शक्ति कपूर ही हुआ करते थे.90 के दशक में आते-आते शक्ति कपूर ने खुद को बदला.उन्होंने विलेन के रोल से थोड़ा ब्रेक लिया और कॉमेडी की तरफ रुख किया. हैरानी की बात ये रही कि जिस सहजता से वो खलनायक बनते थे, उतनी ही परफेक्शन से उन्होंने कॉमिक किरदार भी निभाए.उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार थी कि फिल्म “राजा बाबू” में नंदू का रोल निभाने के लिए उन्हें बेस्ट कॉमिक एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.उनकी यादगार कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, जिनमें “इंसाफ” , “बाप नंबरी बेटा दस नंबरी”,”अंदाज अपना अपना”,”तोहफा”, “राजा बाबू” , “हम साथ-साथ है”,”चालबाज” और “बोल राधा बोल” जैसी फिल्में शामिल है.

साल की शुरुआत में अस्पताल में नजर आए थे शक्ति कपूर
शक्ति कपूर की सेहत को लेकर अफवाहें इस साल की शुरुआत से ही फैलने लगी थी. दरअसल, उन्हें अपनी बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ अस्पताल में देखा गया था.उस दौरान पैपराजी को देखकर श्रद्धा कपूर नाराज हो गई थीं। तभी से फैंस को शक हुआ कि शक्ति कपूर की तबीयत ठीक नहीं है.

बता दें कि शक्ति कपूर अब तक अपने फिल्मी करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. 2025 में वह अर्जुन कपूर की फिल्म ” मेरे हसबैंड की बीवी”में दिखाई दिए। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म “एनिमल” में भी एक अहम और दमदार भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

