Viral: टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने नए साल के मौके पर अपनी बेटी लीला का चेहरा पहली बार सबके शेयर किया है. 1 जनवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लीला की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने बर्थडे केक के पास खड़ी हैं और पर्पल फ्रॉक पहने हुए हैं.दृष्टि धामी ने लीला के जरिए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं.उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नए साल की शुरुआत, नए साल की खुशियां, लीला के साथ… आपको सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं.” वहीं अभिनेत्री की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लूटाया है.

अभिनेत्री ने शेयर की बेटी की क्यूट फोटो
अभिनेत्री दृष्टि धामी ने अपनी बेटी लीला की पहली तस्वीर सबके सामने पेश की है, जो जन्म के 14 महीने बाद आई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लीला की तीन तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके पहले जन्मदिन के समारोह के दौरान की हैं.इन तस्वीरों में लीला लाइट पर्पल कलर की फ्रॉक पहने हुए हैं और मैचिंग हेयरबैंड के साथ सजी हुई हैं. वह जन्मदिन के केक के बगल में खड़ी हैं, जिसके पीछे हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है. दृष्टि ने कैप्शन में लिखा, “हेलो वर्ल्ड! मिलिए मिस लीला खेमका से, मेरी प्यारी बेटी.”

14 महीने बाद किया फेस रीविल
लीला का जन्म अक्तूबर 2024 में हुआ था.दृष्टि धामी ने 2015 में नीरज खेमका से शादी की थी और जून 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. 22 अक्तूबर 2024 को उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने एक संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी थी.

अब 14 महीने बाद, नए साल के मौके पर, कपल ने अपनी बच्ची की पहली झलक सबके सामने पेश की है.फैस भी जमकर अभिनेत्री के बेटी पर प्यार लूटा रहा है और उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रहा है.
ये भी पढ़ें:बिहार रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

