Bengal Cm:9 मई 2026 का दिन पश्चिम बंगाल की सियासत के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ.आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ और शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल हुए.

शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष समेत चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस तरह बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार अस्तित्व में आई.
शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है. भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे.उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.इस दौरान पीएम मोदी ने भी शुभेंदु अधिकारी की पीठ थपथपाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई बड़े नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे. शुभेंदु अधिकारी के साथ चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया है.
मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज का दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बेहद खास है.प्रधानमंत्री जी चाहते थे कि नई सरकार का गठन रवींद्र जयंती के दिन हो. इसी वजह से प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देने के बाद शपथ ग्रहण समारोह पूरा किया गया. जोड़ासांको में नमन करने के बाद ही मैं अपने काम की शुरुआत करूंगा.”
PM मोदी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “9 मई 2026 का दिन इतिहास में एक बेहद अहम तारीख के रूप में दर्ज होगा. यह दिन हमेशा हमारी यादों में एक ऐसे पल के रूप में रहेगा जो अपने साथ समय की जिम्मेदारी और उम्मीद, सम्मान व सुशासन के नए दौर का वादा लेकर आया.कोलकाता के ऐतिहासिक “ब्रिगेड परेड ग्राउंड” में भाजपा सरकार ने शपथ ली. मुझे और कई लोगों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने का मौका मिला. पेश हैं इस मौके की कुछ तस्वीरें.”बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दंडवत प्रणाम किया.

शुभेंदु अधिकारी के पड़ोसियों ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की खबरों के बीच उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बड़ी उम्मीदें जताई हैं. एक स्थानीय निवासी का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य की कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.
पड़ोसी ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी शुरू से ही अपने दोस्तों और साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं. जब भी किसी को जरूरत पड़ी, वे मदद के लिए सबसे आगे रहे.उन्होंने कहा कि शुभेंदु अपने पुराने रिश्तों और संघर्ष के दिनों को कभी नहीं भूलते और लोगों की सहायता दिल से करते हैं.
निवासी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी पूरे बंगाल की दिक्कतों को प्राथमिकता देंगे.खासकर,महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होनी चाहिए और हर मरीज को इलाज मिले. इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई का स्तर सुधारना भी बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

