Divyanka Tripathi-Vivek:टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब पेरेंटहुड के खूबसूरत फेज में एंटर कर चुके हैं.हाल ही में उनके घर दो बेटों की किलकारी गूंजी है.शुक्रवार को पहली बार यह जोड़ी अपने जुड़वां बच्चों के साथ मीडिया के सामने आई. हॉस्पिटल से न्यूबॉर्न बेबीज को घर ले जाते वक्त दिव्यांका और विवेक बेहद खुश दिखे और उन्होंने कैमरों के लिए मुस्कुराते हुए पोज भी दिए. इस खास मौके पर कपल के साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद रहे और सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

बच्चों की पहली झलक मीडिया को दिखाई
एक वीडियो में रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी लग्जरी कार नजर आ रही है. दिव्यांका और विवेक उसी कार से बाहर निकले. विवेक ने हंसते हुए कहा, “मिलिए शहर के नए मम्मी-पापा से.” इसके बाद दिव्यांका ने वहां मौजूद मीडिया का आभार जताया और विनती की कि वे उनके न्यूबॉर्न बच्चों के चेहरे कैमरे में कैप्चर न करें। जैसे ही पैपराजी उनकी रिक्वेस्ट मान गए, विवेक दोनों बेटों को गोद में लेकर बाहर आए ताकि सभी उन्हें देख सकें. इस खुशी के मौके पर कपल ने वहां मौजूद सभी पत्रकारों और फोटोग्राफर्स को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया.

बच्चों का हुआ ग्रैंड वेलकम
दूसरे वीडियो में दिव्यांका-विवेक का पूरा परिवार नजर उतारने की रस्म और आरती करता दिख रहा है.इसके बाद दोनों न्यूबॉर्न बेबीज का पारंपरिक तरीके से घर में गृहप्रवेश कराया गया. 26 मई को इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी.पोस्ट में लिखा था, “हमने ऊपरवाले से ढेर सारी खुशियां मांगी थी….. और भगवान ने कहा, “ये लो, तुम्हें डबल खुशियां मिलेंगी.” हमें जुड़वां बेटों का बेशकीमती तोहफा मिला है.”

पेरेंट्स बनने की खुशी शेयर की
कैप्शन में विवेक ने पेरेंटहुड की फीलिंग को शब्दों में बयां किया.उन्होंने लिखा, “फाइनली हमारा इंतजार पूरा हुआ… “हमारे बेटे” आ चुके हैं, और अब जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा हसीन लग रही है. हमने कभी सोचा भी नहीं था कि इतनी खुशी मिलेगी.” पोस्ट पर एक एक्टर ने कमेंट कर फेमस फिल्म ‘करण अर्जुन’ का डायलॉग लिखा, “मेरे करण अर्जुन आ गए!”
कब बंधे थे कपल शादी के बंधन में?
दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में सात फेरे लिए थे.दोनों की पहली मुलाकात पॉपुलर टीवी शो ” ये है मोहब्बतें”के सेट पर हुई थी. शादी के करीब 10 साल बाद, इस साल मार्च में दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

