Monday, May 25, 2026

Aishwarya Rai ने आइवरी गाउन में फैंस को बनाया दीवाना! विंटेज मेकअप ने लूटी महफिल

Must read

Aishwarya Rai:कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 अब खत्म हो चुका है.इस इंटरनेशनल इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कई स्टनिंग लुक्स से सबका ध्यान खींचा. अब ऐश्वर्या का एक और नया फोटो सामने आया है. उनका यह ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर तारीफ कर रहे है.

Aishwarya Rai (Photo credit -google)

आइवरी रोज ड्रेस में ढाया कहर

फ्रांस के कान शहर में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के हर आउटफिट ने खूब चर्चा बटोरी.23 मई को फेस्टिवल खत्म होने के बाद फैंस को नहीं लगा था कि ऐश्वर्या का कोई और लुक सामने आएगा. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया.तस्वीर में ऐश्वर्या आइवरी कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने बालकनी में पोज देती नजर आ रही है. उनकी इस ड्रेस में जगह-जगह बड़े-बड़े फ्रिल लगे हैं, जो देखने में खिले हुए गुलाब की पंखुड़ियों जैसे लग रहे हैं.

Aishwarya Rai (Photo credit -google)

सबटल मेकअप से याद दिलाया ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर

ऐश्वर्या की ड्रेस जितनी शानदार थी, उनका मेकअप भी उतना ही कमाल का लग रहा था.आइवरी रोज गाउन के साथ उन्होंने मिनिमल और क्लासी मेकअप चुना. स्मोकी आईज ने उनकी आंखों को डीप लुक दिया, वहीं न्यूड शेड की लिपस्टिक ने होंठों को नेचुरल ग्लो दिया.फैंस उनके इस पूरे अंदाज को विंटेज हॉलीवुड एरा से जोड़कर देख रहे हैं और 50-60 के दशक की हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा बता रहे हैं.

Aishwarya Rai (Photo credit -google)

कान्स फेस्टिवल में देर से पहुंचीं Aishwarya Rai

कान्स फेस्टिवल शुरू होते ही फैंस ऐश्वर्या राय के रेड कार्पेट अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.लेकिन लंबे समय तक उनके कान्स पहुंचने की कोई खबर नहीं आई. आखिरकार फेस्टिवल खत्म होने से कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या फ्रांस पहुंची.उनके आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाने लगी.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article