Tuesday, May 26, 2026

Diljit Dosanjh ने Bomb Threat पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोले -“आज की रात इतिहास से पन्नों मे दर्ज होगा”

Must read

Diljit Dosanjh:सोमवार को दिलजीत दोसांझ को उनके लुधियाना वाले घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस बीच दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किए. उनकी एक पोस्ट चर्चा में है जिसमें उन्होंने आज की रात को ऐतिहासिक बताया.

Diljit Dosanjh (Photo credit -google)

Diljit Dosanjh को मिला बम से उड़ाने की धमकी

सोमवार का दिन लुधियाना के लिए टेंशन भरा रहा. पंजाब नगर निगम के अधिकारियों को एक ईमेल मिला जिसमें मेयर हाउस, ऑफिस और दिलजीत दोसांझ के घर को उड़ाने की धमकी थी.तुरंत पूरे शहर की सुरक्षा टाइट कर दी गई. उधर दिलजीत दोसांझ इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. वहीं से वो सोशल मीडिया पर हिंट दे रहे हैं कि कुछ बड़ा होने वाला है – कुछ ऐसा जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा.

Diljit Dosanjh (Photo credit -google)

क्रिप्टीक पोस्ट का मतलब क्या है?

फिलहाल दिलजीत दोसांझ न्यूयॉर्क में हैं.उन्होंने सोमवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लाइव परफॉर्मेंस दी. मंगलवार को उनका वहां दूसरा शो भी है.इसके साथ ही उन्होंने नया कीर्तिमान बना दिया है. मैडिसन स्क्वायर गार्डन जैसी बड़ी जगह पर किसी इंडियन सिंगर का लगातार दो दिन शो करना ऐतिहासिक है.

Diljit Dosanjh (Photo credit -google)

दिलजीत ने इसी बात का जिक्र अपनी इंस्टा पोस्ट में किया.अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, “आज की रात इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी.” पोस्ट में मैडिसन स्क्वायर गार्डन को भी टैग किया गया है.उनकी बाकी स्टोरीज में फैंस “पंजाबी आ गए ओए” के नारे लगाते दिख रहे हैं.

Diljit Dosanjh (Photo credit -google)

दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग जर्नी

सिंगिंग के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे है. उनकी अपकमिंग फिल्म “मैं वापस आऊंगा” जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है. इस फिल्म में दिलजीत के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी “मैं वापस आऊंगा” अगले महीने 12 जून 2026 को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article