Ranveer Singh:फिल्म “डॉन 3” से अचानक हटने के बाद FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने अभिनेता रणवीर सिंह पर प्रतिबंध लगा दिया है.इसी बैन के बीच रणवीर “धुरंधर” वाले अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए.सोशल मीडिया यूजर्स भी इस बैन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Ban होने के बाद पहली बार दिखें Ranveer Singh
“धुरंधर 2” में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा था.ये फिल्म बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मूवी भी बनी.इसी दौरान रणवीर सिंह ने “डॉन 3” से किनारा कर लिया.इस फैसले के बाद डायरेक्टर फरहान अख्तर से उनकी अनबन शुरू हो गई.मामला इतना बढ़ा कि फरहान ने FWICE में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया.

एक्टर के एयरपोर्ट लुक फैंस को आया पसंद
रणवीर सिंह पर बैन का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा.सोमवार देर रात वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और उनकी “धुरंधर” वाली एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया.उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस बीच नेटिजन्स भी खुलकर उनका सपोर्ट कर रहे हैं.

एयरपोर्ट पर पैप्स को पोज देते रणवीर काली कार से उतरे.व्हाइट कुर्ता-पजामा, ऊपर से ब्लैक जैकेट और चेहरे पर मास्क.फैंस को रणवीर सिंह का यह लुक बेहद पसंद आया.
सपोर्ट में उतरें फैंस
बैन की खबर के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और रणवीर सिंह के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए है. कई लोगों का मानना है कि ये उनके खिलाफ एक साजिश है. एक यूजर ने लिखा, “रणवीर जनता की पसंद हैं, उन्होंने जो भी फैसला किया होगा सोच-समझकर किया होगा.” वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “एक्टर्स का फिल्म छोड़ना आम बात है, कोई बड़ी बात नहीं.रणवीर को निशाना बनाया जा रहा है. हम आपके साथ हैं रणवीर.” कुछ फैंस का ये भी कहना है कि जलन की वजह से उन्हें टारगेट किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

