Cannes 2026:शुक्रवार की रात कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लू रंग के शानदार गाउन में एंट्री मारी.उनका ये अंदाज देखकर फैंस दिल हार बैठे.ऐश्वर्या हर साल कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती हैं और हर बार उनका लुक सुर्खियों में छा जाता है.इस साल भी जैसे ही उन्होंने रेड कार्पेट पर कदम रखा, सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली.उनका रॉयल ब्लू गाउन वाला अवतार न सिर्फ फैंस को बल्कि फैशन एक्सपर्ट्स को भी बेहद पसंद आया.

ब्लू गाउन के डिजाइनर हैं अमित अग्रवाल
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए ऐश्वर्या राय का रॉयल ब्लू गाउन फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया है. इस आउटफिट की पूरी जानकारी डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट की है. पोस्ट में लिखा गया है, “कान फेस्टिवल की लेजेंडरी आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में दिखाई दी.”

कैसे बना ऐश्वर्या का ब्लू गाउन?
पोस्ट में आगे बताया गया है कि ऐश्वर्या के इस गाउन को तैयार करने में करीब 1500 घंटे का वक्त लगा है. पोस्ट के मुताबिक, “ऐश्वर्या का पूरा लुक स्टाइलिस्ट मोहित राय के साथ मिलकर क्रिएट किया गया. इस गाउन पर बारीक क्रिस्टल का काम किया गया है.हजारों क्रिस्टल को जालीदार पैटर्न के अंदर हाथों से पिरोया गया है। इस पूरी कारीगरी में कारीगरों को लगभग 1500 घंटों से ज्यादा का समय लगा है.”

पोस्ट में आगे बताया गया है, “इस गाउन का कॉन्सेप्ट अंतरिक्ष यानी स्पेस से प्रेरित है. गाउन का डीप ब्लू कलर और इसकी डिजाइनिंग ब्रह्मांड की झलक देती है.”

कान फेस्टिवल से ऐश्वर्या का दूसरा लुक भी छाया
कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का एक और लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.इस बार वो लाइट पिंक कलर के गाउन में नजर आई.बेटी आराध्या ने भी अपने आउटफिट से सबको हैरान कर दिया, वो भी ऐश्वर्या के साथ दिखी. आराध्या ने खूबसूरत रेड गाउन कैरी किया था. फिलहाल सोशल मीडिया पर आराध्या के लुक की जमकर चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

