Peddi Trailer: राम चरण और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म “पेद्दी” के ट्रेलर के लिए फैंस काफी उत्सुक थे.सोमवार को मेकर्स ने इस स्पोर्ट्स ड्रामा का ट्रेलर लॉन्च कर दिया. ट्रेलर सामने आने के बाद जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी सोशल मीडिया पर बड़े ही मजेदार अंदाज में उनकी तारीफ की.

“लेडी डॉन” कहकर किया संबोधित
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया अक्सर एक साथ नज़र आते है. इसी कारण दोनों के अफेयर की चर्चाएं होती रहती है.हालांकि दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है. सोमवार को जान्हवी की फिल्म “पेद्दी” का ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर आने के बाद शिखर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया.ट्रेलर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “लेडी डॉन, रील लाइफ में भी और रियल लाइफ में भी.” वहीं रामचरण की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “टू गुड, फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.”

ट्रेलर देखकर वरुण धवन ने भी दिया रिएक्शन
फिल्म “पेद्दी” का ट्रेलर रिलीज होते ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटे.
अभिनेता वरुण धवन ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा, “जान्हवी, तुम फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही हो। पूरी टीम को फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. रामचरण, आप तो फिल्म में आग लगा रहे हैं. “

फिल्म “पेद्दी” के बारे में
अभिनेता राम चरण की अपकमिंग फिल्म “पेद्दी” का ट्रेलर सामने आ चुका है. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें रामचरण कुश्ती, क्रिकेट और एथलेटिक्स तीनों खेलों में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे. फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है और इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है.राम चरण के साथ फिल्म में जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

