Thursday, May 21, 2026

Salman Khan के फटकार के बाद पैपराजी ने मांगी माफी! वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Must read

Salman Khan:बुधवार को सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से पूरे दिन ऑनलाइन ट्रेंड करते रहे. उस पोस्ट में उन्होंने पैपराजी को डांट लगाई थी.बुधवार देर रात उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.इस वीडियो में वे बेहद खुश और रिलैक्स्ड मूड में दिखाई दिए.वहीं पैपराजी उनसे माफी मांगते हुए कैमरे में कैद हुए.

Salman Khan(pc-google)

पैपराजी ने सलमान खान से मांगी माफी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सलमान खान के वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही सलमान खान अपनी कार से बाहर निकले, उन्होंने पैपराजी के लिए पोज देना शुरू कर दिया. इसी दौरान कई फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांगनी शुरू कर दी. एक पैपराजी ने कहा, “भाईजान, कल वाली बात के लिए सॉरी.” दूसरे ने तुरंत कहा, “भाईजान, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.” तभी पीछे से अचानक रितेश देशमुख आ गए और उन्होंने सलमान खान को गले लगा लिया.

पैपराजी पर नाराज हुए थे सलमान खान

दरअसल, मंगलवार देर रात सलमान खान हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे.उन्हें देखते ही वहां मौजूद पैपराजी “भाई-भाई” चिल्लाने लगे. इसके बाद सलमान खान पैपराजी के शोर मचाने और फोटो खींचने से गुस्से में दिखे थे.उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांट भी लगाई थी. सलमान ने पैपराजी से सवाल किया था कि अगर उनके घर का कोई सदस्य अस्पताल में एडमिट होता तो उनका रिएक्शन कैसा होता?

Salman Khan(pc-google)

सलमान खान ने देर रात किए पोस्ट

इसके बाद सलमान खान ने रात करीब तीन बजे 3 पोस्ट शेयर किए. इन पोस्ट्स में उन्होंने अपना पक्ष रखा और पैपराजी को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने यहां तक लिख दिया, “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना भूला नहीं हूं ये मत भूलना. जेल भिजवाओगे, हा हा…..”

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म “मातृभूमि” में दिखाई देंगे.इसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं.

Salman Khan(pc-google)

इसके अलावा सलमान के पास नयनतारा के साथ एक और प्रोजेक्ट भी है. फिलहाल फिल्म का नाम सामने नहीं आया है.इसकी शूटिंग अप्रैल 2026 में ऑफिशियली शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article