Viral Video:बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं, लेकिन इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग देखने को मिला.देखें वीडियो.आमतौर पर हंसते-मुस्कुराते नजर आने वाली श्रद्धा इस बार थोड़ी परेशान दिखीं, जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, श्रद्धा अपनी गाड़ी तक पहुंची थीं, लेकिन वहां मौजूद भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वह गाड़ी का दरवाजा भी ठीक से नहीं खोल पा रही थी. इस दौरान वह थोड़ी असहज दिखीं, लेकिन उन्होंने स्थिति को शांतिपूर्वक संभाल लिया.

श्रद्धा ने बेहद शांत और विनम्र अंदाज में फोटोग्राफर्स से कहा, “आप लोगों को थोड़ा पीछे हटना होगा, दरवाजा नहीं खुल पा रहा है.” उनके इस संयमित व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है
श्रद्धा कपूर का अपकमिंग प्रोजेक्ट
श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म “ईथा” में नजर आएंगी.इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे है.इस फिल्म के जरिए श्रद्धा पहली बार रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. साथ ही मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में दिखेंगे.

खबरों के मुताबिक, फिल्म में श्रद्धा मशहूर लोक कलाकार विठाबाई का किरदार निभा रही हैं, जो महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा परंपरा के लिए जानी जाती थी.यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

