Viral:जब से दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है, तब से वो पब्लिक और मीडिया इवेंट्स से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं.लेकिन हाल ही में कपल का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

दीपिका-रणवीर नए घर का इंस्पेक्शन करने पहुंचे, बेबी बंप ने खींचा सबका ध्यान
हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुईं, जब दोनों अपना अपकमिंग घर देखने निकले थे.इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ तौर पर नजर आया, और बस फिर क्या था—फैंस का प्यार कमेंट सेक्शन में उमड़ पड़ा. लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी ग्लो और कपल की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं.परिवार में नए मेहमान की एंट्री से पहले कपल ने अपने लिए बड़ा और स्पेशियस घर बनवाना शुरू किया है. वायरल हो रहे वीडियो और फोटोज में दोनों नए घर का राउंड लेते दिख रहे हैं.दीपिका जहां कैजुअल आउटफिट में कम्फर्टेबल लग रही थीं, वहीं रणवीर हर कदम पर उनका ख्याल रखते नजर आए.
सोशल मीडिया पर क्लिप सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाइयों और दुआओं से भर दिया. लोगों का कहना है कि दीपिका-रणवीर की ये झलक देखकर दिल खुश हो गया.

बालकनी पर स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर, नए घर की पहली झलक वायरल
सोशल मीडिया पर छाए एक नए वीडियो और तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने बन रहे घर की बालकनी पर खड़े नजर आए.इस मौके पर दीपिका ने सिंपल व्हाइट शर्ट और पैंट का कम्फर्टेबल लुक कैरी किया हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ तौर पर दिख रहा था.

चेहरे पर नैचुरल प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ दीपिका पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही थी. वहीं रणवीर सिंह पूरे वक्त एक्साइटेड मोड में दिखे और दीपिका को घर के अलग-अलग हिस्से दिखाते हुए खुशी से बातें करते नज़र आए.कपल का ये रिलैक्स्ड और केयरफ्री अंदाज देखकर फैंस ने कमेंट में प्यार बरसाना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

