Tuesday, June 9, 2026

Peddi Controversy: विवाद के बाद डायरेक्टर ने हटाएं बोल्ड सीन, जानें क्या है पूरा मामला?

Must read

Peddi Controversy:फिल्म “पेद्दी” 4 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए है.रिलीज के बाद जान्हवी के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई.आलोचना बढ़ने पर मेकर्स ने उनके बोल्ड सीन फिल्म से हटा दिए.

Peddi Controversy(photo credit -google)

बॉक्स ऑफिस पर “पेद्दी” की परफॉर्मेंस अच्छी रही है और दर्शकों से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. लेकिन साथ ही फिल्म को लेकर मिक्स रिएक्शन भी आ रहे हैं.जान्हवी कपूर के किरदार और उनके कुछ सीन को लेकर विवाद हो गया, क्योंकि कई लोगों को ये सीन कहानी के लिहाज से अनावश्यक और ज्यादा बोल्ड लगे.इसी वजह से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

क्यों हटाए गए जान्हवी के सीन?

डायरेक्टर बुची बाबू सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि “पेद्दी” में जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर उठे विवाद के बाद उन्होंने विवादित सीन हटाने का फैसला किया.कुछ शॉट्स और रोमांटिक सीक्वेंस पर आपत्ति जताई गई थी, जिन्हें महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताया जा रहा था.सोशल मीडिया पर बढ़ते बवाल के बाद मेकर्स ने जान्हवी को ज्यादा बोल्ड अंदाज में दिखाने वाले हिस्सों को फिल्म से हटा दिया.

Peddi Controversy(photo credit -google)

बुची बाबू ने कहा- “बात का बतंगड़ बन गया “

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में निर्देशक ने बताया कि जान्हवी के कुछ सीन्स को लेकर गलतफहमी फैल गई थी। फिल्म में जान्हवी का किरदार “अचियम्मा” था, जिसे कई दर्शकों ने गलत तरीके से समझा.लोगों ने किरदार को पेश करने के अंदाज पर सवाल खड़े किए थे. वहीं महिला अधिकारों से जुड़े संगठनों ने भी फिल्म के रोमांटिक एंगल की आलोचना की.इसके बाद मेकर्स ने साफ किया कि जिन दृश्यों को महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है, उन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा.

विवाद के बाद बुची बाबू ने मांगी माफी

विरोध तेज होने पर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने उन सीन्स के लिए माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि इन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा.राम चरण और जान्हवी कपूर दोनों में से किसी ने भी अब तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.

Peddi Controversy(photo credit -google)

बुची बाबू ने कहा, “मुझे लगता है कि कई लोगों को जान्हवी के ट्रैक का हिस्सा कहानी के लिए गैर-जरूरी लगा.” उन्होंने बताया कि अपनी पिछली फिल्म से अलग, “पेद्दी” में उन्होंने जानबूझकर एक अलग अंदाज अपनाया था. उनका मकसद राम चरण के किरदार “पेद्दी” और उसकी मानसिकता में आए बदलाव को उभारना था, जिसमें जान्हवी के किरदार की भूमिका अहम थी.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article