Summer Health Tips:चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए समर सीजन में दही खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. दही की तासीर ठंडी होती है जो बॉडी को अंदर से ठंडक देने का काम करती है.दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया हमारे डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करते हैं. इसे रोज खाने से बदहजमी, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी आम दिक्कतें कम हो जाती हैं. इसी वजह से गर्मी के मौसम में डॉक्टर इसे रोज डाइट में लेने की सलाह देते हैं.

सेहत के लिए है रामबाण
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग महंगे सप्लीमेंट्स, स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फिटनेस प्रोग्राम पर हजारों खर्च कर देते हैं, मगर कई बार असली हेल्थ बूस्टर हमारी किचन में ही मौजूद होता है.दही भी ऐसी ही एक आम चीज है जो स्वाद के साथ सेहत का पक्का दोस्त मानी जाती है. अगर आप लगातार 30 दिन तक रोज सिर्फ एक कटोरी दही खाएं, तो बॉडी में कई पॉजिटिव चेंजेस दिख सकते हैं. स्किन पर ग्लो आने से लेकर बालों के मजबूत होने तक, डाइजेशन बेहतर होने से लेकर हड्डियां मजबूत होने तक, दही का असर हर जगह नजर आता है.इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे रोज की डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं.सही मात्रा और सही वक्त पर दही खाना एक छोटी आदत है, लेकिन रिजल्ट बड़े मिल सकते हैं.

बॉडी को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक बनाए रखता है
समर सीजन में शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, और दही इसमें कमाल का काम करता है क्योंकि इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है. साथ ही, दही कैल्शियम और प्रोटीन जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स का भी बेहतरीन सोर्स है.ये पोषक तत्व न सिर्फ बॉडी को एनर्जी देते हैं बल्कि हड्डियों को भी स्ट्रॉन्ग करते हैं.जब बाहर लू और तेज गर्मी हो, तो दही, ठंडी छाछ या लस्सी पीना आपको हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है.

इन बातों का जरूर ध्यान रखें
भले ही दही सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ मामलों में ये नुकसानदायक भी हो सकता है. जिन्हें बार-बार जुकाम-खांसी या गले में खराश रहती है, उन्हें रात में दही खाने से बचना चाहिए, वरना परेशानी बढ़ सकती है. साथ ही, ध्यान रखें कि दही ज्यादा खट्टा न हो. बहुत खट्टा दही खाने से पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है.
दही खाने का सही वक्त और तरीका क्या है?
दही के पूरे फायदे लेने के लिए इसे सही समय पर और सही ढंग से खाना जरूरी है. दही खाने के लिए दिन का समय सबसे अच्छा रहता है, खासकर लंच के साथ इसे खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है.अगर आप इसका स्वाद और गुण दोनों बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें चुटकी भर काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिला लें.ये छोटी सी ट्रिक न सिर्फ दही का टेस्ट बढ़ा देगी, बल्कि आपके डाइजेशन को भी और बेहतर बना देगी.
ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम बर्खास्तगी विधेयक पर जेपीसी विवाद

