Tuesday, May 5, 2026

Raghav Chadhha ने किया राष्ट्रपति से मुलाकात, AAP पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

Must read

Raghav Chadhha:AAP से अलग हो चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की है. दूसरी तरफ पंजाब के CM भगवंत सिंह मान थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले है.CM मान सभी विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच चुके हैं. वे राष्ट्रपति को पंजाब के मौजूदा हालात की जानकारी देने के साथ बागी सांसदों के मामले पर भी अपना पक्ष रखेंगे.

Raghav Chadhha(photo credit -google)

मुलाकात के बाद राघव चड्ढा का बयान

राष्ट्रपति से मिलने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने AAP और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.उन्होंने कहा कि AAP हमारे खिलाफ खतरनाक राजनीति कर रही है. राघव ने बताया कि हमने राष्ट्रपति के सामने अपना पक्ष रखा है.उनके मुताबिक AAP भ्रष्ट लोगों के चंगुल में फंस चुकी है.सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल हो रहा है. हमारी इमेज खराब करने की साजिश रची गई.AAP बदले की भावना से काम कर रही है. राघव चड्ढा ने यह भी दावा किया कि AAP सरकार के निशाने पर अगला नंबर मेरा है.संदीप पाठक का कहना है कि फर्जी केस दर्ज करके AAP जनता का भरोसा नहीं हासिल कर सकती.

Raghav Chadhha(photo credit -google)

राष्ट्रपति से सिर्फ CM की मुलाकात होगी

राष्ट्रपति भवन से केवल CM को मिलने की इजाजत मिली है.इसलिए विधायक बाहर इंतजार करेंगे और मान अकेले ही राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे.उन्होंने बताया कि वे राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी दखल देने की मांग करेंगे.

Raghav Chadhha(photo credit -google)

कहीं बस BJP ऑफिस की तरफ न मुड़ जाए: जाखड़

इस पूरे मामले पर BJP प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तंज कसा.उन्होंने कहा, खबर है कि CM मान वोल्वो बसों से सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं.जाखड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि CM को सतर्क रहना होगा, कहीं AAP विधायकों की बस BJP दफ्तर की तरफ न मुड़ जाए.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article