Michael:माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित फिल्म माइकल ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमाई के मामले में इसने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.
अब यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिक बायोपिक बन गई है. इस उपलब्धि के साथ इसने पहले नंबर पर काबिज रही “बोहेमियन रैप्सोडी” को पीछे छोड़ दिया है.
“माइकल” का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म “माइकल” 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरी थी.रिलीज के बाद से इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 911.9 मिलियन डॉलर बटोर लिए हैं. इसी के साथ इसने “बोहेमियन रैप्सोडी” का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने दुनिया भर में 910.9 मिलियन डॉलर कमाए थे.
होम मार्केट में भी बना दिया रिकॉर्ड
इंटरनेशनल सफलता के अलावा “माइकल” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है. अब यह अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है. इस उपलब्धि के साथ प्रोड्यूसर ग्राहम किंग के खाते में एक और बड़ी कामयाबी जुड़ गई है. दिलचस्प बात यह है कि ग्राहम किंग ने ही ऑस्कर विजेता फिल्म “बोहेमियन रैप्सोडी” को भी प्रोड्यूस किया था.
फिल्म की कास्ट और क्रू
“माइकल” को डायरेक्ट किया है एंटोनी फुक्वा ने. फिल्म में लीड रोल निभाया है जाफर जैक्सन ने, जो माइकल जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे है. वहीं युवा माइकल जैक्सन का किरदार जूलियानो क्रू वाल्डी ने निभाया है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

