Prateek Yadav Death:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे.मिली जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. कुछ दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. लेकिन इलाज पूरा होने से पहले ही वह ICU से डिस्चार्ज लेकर घर लौट आए थे.
38 साल की उम्र में हुआ निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में लखनऊ में देहांत हो गया. बुधवार सुबह अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.
ख़तरनाक बीमारी से लड़ रहे थे Prateek Yadav
प्रतीक यादव फेफड़ों से जुड़ी बेहद खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे.कुछ वक्त पहले ही गंभीर अवस्था में उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. वह पल्मोनरी एम्बोलिज्म नाम की जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए थे.
यह बीमारी फेफड़ों पर बहुत बुरा असर डालती है और इसे काफी जानलेवा माना जाता है. इसमें ब्लड क्लॉट फेफड़ों की नसों में अटक जाता है.इसकी वजह से शरीर में खून का बहाव बुरी तरह रुक जाता है। पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है.इस बीमारी के कई खतरनाक और चिंता बढ़ाने वाले लक्षण दिखाई देते हैं.
पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित थे
कुछ दिन पहले ही गंभीर अवस्था में उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इस बीमारी में ब्लड क्लॉट फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में अटककर खून के बहाव को बाधित कर देता है. पल्मोनरी एम्बोलिज्म में अचानक सांस लेने में दिक्कत, सीने में तेज चुभन, खांसी और ऑक्सीजन लेवल गिरना जैसे लक्षण दिखते है. फेफड़ों की यह खतरनाक बीमारी जानलेवा मानी जाती है.लेकिन प्रतीक यादव अपना पूरा इलाज कराए बिना ही अस्पताल से घर लौट आए थे.वह ICU में भर्ती होकर इलाज करवा रहे थे.पल्मोनरी एम्बोलिज्म एक क्रिटिकल मेडिकल इमरजेंसी है.इसमें तुरंत एक्सपर्ट डॉक्टरों की देखरेख की जरूरत पड़ती है.

पीजीआई के सरदार पटेल डेंटल कॉलेज से जुड़ी अपर्णा यादव की करीबी दोस्त रीना सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला था कि करीब चार महीने पहले अपर्णा के पति के फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था, जिसकी सर्जरी भी हुई थी.जब उन्होंने उनके निधन की खबर सुनी तो स्तब्ध रह गईं और तुरंत पोस्टमार्टम हाउस के लिए निकल पड़ी.
ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

