Friday, May 15, 2026

NEET-UG 2026:नीट की नई Exam Date हुई अनाउंस, जानें कब होगा दोबारा परीक्षा

Must read

NEET-UG 2026:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET-UG एग्जाम की नई डेट घोषित कर दी है. अब यह परीक्षा पूरे देश में 21 जून को आयोजित की जाएगी. पहले यह एग्जाम 3 मई को कराया गया था.लेकिन पेपर लीक होने की आशंका के बाद इस पर सवाल उठने लगे थे.फिलहाल पूरे मामले की जांच CBI कर रही है.

NEET-UG 2026(photo credit -google)

NTA ने पहले ही कहा था कि परीक्षा की नई तारीख जल्द बताई जाएगी.एजेंसी ने साफ किया है कि स्टूडेंट्स को दोबारा एग्जाम फीस नहीं भरनी पड़ेगी.गौरतलब है कि NEET-UG के जरिए ही देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और दूसरे मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन मिलता है.

NTA का बयान क्या है?

एग्जाम डेट का ऐलान करते हुए NTA ने बताया कि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को कराने का फैसला लिया गया है. NTA ने कैंडिडेट्स और पेरेंट्स से अपील की है कि वे सिर्फ NTA की ऑफिशियल वेबसाइट और चैनलों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.

NEET-UG 2026(photo credit -google)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की हाई-लेवल मीटिंग की अगुवाई

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG एग्जाम दोबारा कराने को लेकर पहली उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षा मंत्रालय और एग्जाम कराने वाली एजेंसी के कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे.बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना था कि रद्द हुए एग्जाम को अब दोबारा किस तरह कराया जाए ताकि कोई गड़बड़ी न हो.सरकार चाहती है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में हो, जिससे दिन-रात तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के साथ कोई नाइंसाफी न हो.

NEET-UG 2026(photo credit -google)

स्टूडेंट्स की मेहनत के साथ नहीं होगा कोई कॉम्प्रोमाइज

गुरुवार को NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने आश्वासन दिया था कि इस बार बच्चों की मेहनत के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया की वजह से ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों स्टूडेंट्स को नुकसान झेलना पड़ा है. आगे से ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पक्के इंतजाम किए जाएंगे.

सिंह ने अपील की कि अगर किसी भी छात्र या अभिभावक के पास पेपर लीक से जुड़ी कोई जानकारी या सैंपल पेपर मिलने से संबंधित डिटेल है, तो वे उसे ईमेल के जरिए शेयर कर सकते है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

इससे पहले DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NEET-UG एग्जाम से छूट दी जाए और राज्यों को 12वीं के मार्क्स के आधार पर मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन देने की इजाजत मिले.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article