Thursday, April 16, 2026

Politics: अखिलेश यादव पर भड़के अमित शाह, बोले -“सपा सारी टिकटें मुस्लिमों को दे दें, हमें क्या….”

Must read

Politics:संसद का तीन दिन का विशेष सत्र शुरू हो चुका है. गुरुवार को सदन में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित तीन अहम बिल पेश किए गए.कार्यवाही के दौरान लोकसभा में जनगणना और महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ से उठाए गए सवालों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया.उन्होंने सदन को जानकारी दी कि जनगणना का काम शुरू किया जा चुका है.साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय भी ले लिया है.

Politics(photo credit -google)

सपा ने जनगणना और महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा

लोकसभा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 का जोरदार विरोध किया.चर्चा के दौरान सपा सांसद ने केंद्र सरकार के सामने मांग रखी कि महिला आरक्षण बिल में ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान किया जाए. उन्होंने कहा कि बिना पिछड़े वर्ग की महिलाओं को हिस्सेदारी दिए यह बिल अधूरा रहेगा.

Politics(photo credit -google)

सपा ने उन बिलों पर भी आपत्ति जताई जिनमें महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से अलग रखने का प्रयास किया जा रहा है.इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “हम महिला आरक्षण के पूरी तरह पक्ष में हैं, लेकिन सरकार यह साफ करे कि जनगणना कराने में देरी क्यों हो रही है?”

अमित शाह ने अखिलेश यादव के सवाल पर दिया करारा जवाब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जवाब दिया. इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस भी हुई.

गृह मंत्री ने सदन में कहा, “मैं पूरे देश के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. सरकार ने इस बार जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला भी कर लिया है.”

Politics(photo credit -google)

सपा का बस चलता तो हर घर को जाति में बांट देती: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा के दौरान तंज कसते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की चलती, तो वह हर घर को जातियों के आधार पर बांट देती.सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग पर भी अमित शाह ने तीखा पलटवार किया.

शाह ने साफ किया, ” धर्म के आधार पर आरक्षण देना संविधान के खिलाफ है.हमारा संविधान इसकी अनुमति बिल्कुल नहीं देता.” इसके साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी चाहे तो अपने सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, इस पर हमें कोई ऐतराज नहीं है.”

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article